Saturday, 17 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

बड़े धूमधाम से मनाई जा रही है नवरात्रि | होनहार छात्र की मौत से गांव में शोक की लहर | असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि |

शासकीय भूमि पर अवैध दुकान बनाने वाले व सरपंच द्वारा कब्जाई जमीन के विरूद्ध हुई कार्रवाई
25, Dec 2020 5 years ago

image

माही की गूंज, बड़वानी 
     जिले में शासकीय भूमि पर अतिक्रमण करने वाले लोगो के विरूद्ध कार्यवाही दिनोदिन आगे बढ़ती जा रही है। एसडीएम बड़वानी घनश्याम धनगर ने सिलावद में नईम पिता मोहम्मद खान का शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाकर भूमि मुक्त करवाई। 
     जानकारी अनुसार बड़वानी- सेंधवा रोड़ पर सिलावद पुल के पास लगभग दो एकड़ भूमि पर नईम पिता मोहम्मद खान ने अतिक्रमण कर उक्त भूमि को दुकान संचालन हेतु किराए पर दे रखी थी। जिसके कारण सड़क से लगी इस महत्वपूर्ण भूमि पर 25 से अधिक कच्ची एवं टीन की दुकाने बन गई थी। इसके माध्यम से उक्त अतिक्रमणकर्ता को लगभग सवा लाख रूपए महिने की कमाई होने लगी थी। शिकायत प्राप्त होने पर राजस्व अमले द्वारा जांच में पाया गया कि, उक्त भूमि रोड़ हेतु पूर्व से अधिगृहित की जा चुकी है। जिसके कारण इस पर बनाई गई समस्त दुकाने अतिक्रमण की श्रेणी है। जिस पर से अतिक्रमण को हटाया गया।
नाले की जमीन पर सरपंच ने स्वयं के मकान के लिए स्वयं ही दे दी थी अनुमति
     बड़वानी एसडीएम श्री धनगर ने सिलावद के पास नाले पर सरपंच पखालिया रजला पिता छतरसिंह द्वारा दो हजार वर्गफिट से अधिक भूमि पर बनाए जा रहे मकान को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया। प्रथम चरण की जांच में पाया गया है कि, पखालिया के सरपंच रजला ने स्वयं ही नाले की भूमि पर अपना मकान बनाने की अनुमति बना ली थी।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |