Saturday, 04 ,July 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

संभागायुक्त ने किया कलेक्टर, जिला पंचायत, जोबट एसडीएम एवं तहसील कार्यालयों का निरीक्षण | अंतर-जिला वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश | अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, बड़ा हादसा टला | हत्या या आत्महत्या... | कुएं से मिला देवर-भाभी का शव, दो दिन से थे लापता | 19 लाख की चोरी की घटना में पुलिस को मिली सफलता | अनाज व्यापारी की दुकान से दिन दहाड़े हुई लूट, सीसीटीवी कैमरे में कैद वारदात | 400 फीट खनन के बाद भी नहीं निकला पानी, बारहमासी जल के लिए उसी जगह फिर मशीन लगाकर करेंगे खनन | पुरषोत्तम मास में गौदान करने से वैकुंठ की प्राप्ति होती है- आचार्य शास्त्री | विकास से पहले विनाश…!! | पाटीदार समाज ने किया मुक्तिधाम का सौंदर्यीकरण | मां भद्रकाली माताजी मंदिर पर संपन्न हुई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक | अब स्वच्छता सर्वेक्षण में नगरपालिका की वाल पेंटिंग से पार पाने की फिसड्डी कवायद | जिला अभी भी उम्मीदो के सहारे टिका है, देखना है कलेक्टर श्री भरसट किस किनारे जा कर बैठते है | राजनीति में हिम्मत... और हिम्मत की राजनीति... | माही की गूंजः खबर का असर | सप्ताह में दो दिन मुख्यालय पर तो एक दिन रात्रि विश्राम के कलेक्टर के आदेश पर पटवारियों में हलचल...? | जिले के हर कस्बे में चल रहे फर्जी आरओ वाटर प्लांट या फिर वाटर चिलर...? पेयजल गुणवत्ता की कोई गारंटी नहीं | वाह रे... सिस्टम जिंदा को मृत बताया... | संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |

लंपी वायरस तथा अन्य बीमारियों की रोकथाम हेतु गोवंशों का किया टीकाकरण
15, Sep 2022 3 years ago

image

माही की गूंज, आम्बुआ।

        आम्बुआ तथा आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में इन दिनों को गौवशों में लंपी बीमारी के साथ-साथ विभिन्न मौसमी बीमारियों की रोकथाम हेतु पशु चिकित्सा विभाग द्वारा टीकाकरण कार्य किया जा रहा है, ताकि गोवंश को बीमारी से बचाया जा सके।

          जैसा की विदित है आम्बुआ के आसपास के ग्रामीण क्षेत्र अडवाड़ा, चिचलाना, आगौनी, हरदासपुर, बोरझाड़, सेवड़, सीतगांव, देकालकुआं, मोटाउमर, इटारा आदि गांवों में लंपी बीमारी का पता चला है। जैसे-जैसे इनकी जानकारी पशु चिकित्सा विभाग को मिल रही है वैसे-वैसे विभागीय अमला उपचार में जुटता जा रहा है। हमारे आम्बुआ संवादाता को आम्बुआ पशु चिकित्सा विभाग में कार्यरत डॉ. सोमला भाबर ने बताया कि, आम्बुआ कस्बा एवं ग्रामीण क्षेत्रों मिल रही जानकारी पर तत्काल लंपी वायरस के बचाव हेतु तथा अन्य बीमारियों से बचाव हेतु गोवंशों का टीकाकरण किया जा रहा है। अभी तक अन्य बीमारियों के लगभग एक हजार से अधिक तथा लंपी बीमारी के 140 गोवशों का टीकाकरण किया जा चुका है तथा अभी कार्य जारी है।

         समीप ग्राम बोरझाड़ पशु चिकित्सा विभाग के सहायक पशु चिकित्सक भारत सिंह ने बताया कि, उन्होंने तथा टीम ने मोटाउमर, सेवड़ में टीकाकरण किया है। लगभग 200 गोवंशों का टीकाकरण किया जा चुका है। अब ग्राम बोरझाड़ कस्बा एवं ग्रामीण क्षेत्र में आज 15 सितंबर को टीकाकरण किया जाना है। अभी तक लंपी बीमारी से किसी गोवंश की मृत्यु की सूचना नहीं मिली है। हालांकि क्षेत्र में बीमारी का प्रकोप है जिसकी रोकथाम हेतु प्रयास किए जा रहे हैं।



माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |