Thursday, 15 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि | धूमधाम से मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी | प्रशासनिक फेरबदल एसडीएम तनुश्री मीणा को बालाघाट सीईओ की कमान |

एसडीओपी ने की क्राइम मीटिंग, दिए कई दिशा-निर्देश
09, Jul 2023 3 years ago

image

माही की गूंज, जोबट।

        जिला अलिराजपुर के जोबट एसडीओपी नीरज नामदेव ने अनुभाग क्षेत्र के सभी थाना प्रभारियों के साथ अपने कार्यालय में क्राइम मीटिंग ली। बैठक में जमीनी विवाद के मामलों पर थाना स्तर से की गयी कार्रवाई की जानकारी ली, एसडीओपी ने लंबित मामलों को शीघ्र निपटाने, लूट-नक़बज़नी के अपराधी/संदेहियों पर पैनी नजर रखने सहित कई दिशा-निर्देश दिये। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारी, चिन्हित अपराधो, संपत्ति संबंधी अपराधों की समीक्षा की गई। उन्होंने क्षेत्र में अवैध शराब का क्रय-विक्रय, परिवहन करने वालों पर पैनी नजर रखने का निर्देश दिया। एसडीओपी नीरज नामदेव द्वारा रात्रि गश्त व्यवस्था को भी मज़बूत करने के निर्देश दिए साथ ही स्थाई वारण्टी-गिरफ़्तारी वारंटियों की भी धरपकड़ करने के निर्देश दिए। थानो पर खड़े ज़ब्त वाहनों के त्वरित निराकरण के निर्देश भी इस दौरान दिए गए।साथ ही कर्मचारियों को संवेदनशीलता से कार्य करने निर्देशित किया गया। उक्त बैठक में थाना प्रभारी जोबट, आज़ादनगर, उदयगढ़, बोरी अपने अधीनस्थों के साथ उपस्थित रहे।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |