Monday, 17 ,August 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

हर घर तिरंगा अभियान के तहत् लायंस क्लब के तत्वाधान में निबन्ध प्रतियोगिता आयोजित | ट्रक की चपेट में आई बाईक 2 की दर्दनाक मौत | आर्यिका 105 श्री विनम्रज्योति माताजी का सल्लेखना पूर्वक उत्कृष्ट समाधि मरण | शहर में चोरों का आतंक, तीन घरों के ताले टूटे, एक से 2.60 लाख नकद और जेवरात चोरी | बैडमिंटन में दीपशिखा पंचाल का संभाग स्तर पर चयन | कुएं में डूबने से मौत | चोरों ने किया चोरी करने का प्रयास हुए नाकाम | श्री सांवरिया सेठ पैदल पालकी यात्रा का भव्य समापन | तारखेड़ी से लौट रहे युवक के साथ हुई लूट की वारदात, जांच में जुटी पुलिस | रातों रात गायब हुआ चालीस बाय चालीस का टीन शेड | इंद्रदेव को खुश करने के लिए मनाई उज्जैयिनी | रोहित हत्याकांड के 21 दिन बाद भी कानून का इंसाफ अधूरा | दस वर्ष के लंबे संघर्ष के बाद मिली सफलता, खनिज निरीक्षक के पद पर हुए चयनित | कनेक्शन काटने के नाम पर रिश्वत की मांग, शिकायत हुई तो फर्जी हस्ताक्षर कर लगा दिया आवेदन | सभी ग्राम पंचायत मे हुए ट्रांसफर तो परवाड़ा ग्राम पंचायत के सचिव का क्यों नहीं हुआ ट्रांसफर...! | संभागायुक्त ने किया कलेक्टर, जिला पंचायत, जोबट एसडीएम एवं तहसील कार्यालयों का निरीक्षण | अंतर-जिला वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश | अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, बड़ा हादसा टला | हत्या या आत्महत्या... | कुएं से मिला देवर-भाभी का शव, दो दिन से थे लापता |

जावरा पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब की फैक्ट्री, एक आरोपी गिरफ्तार तो एक भागने में कामयाब
01, Aug 2021 5 years ago

image

माही की गूंज, रतलाम/जावरा 
      मंदसौर जहरीली शराब कांड में कई लोगों की मौत के बाद सीएम से लेकर कलेक्टर तक ने कड़ी कारवाई के निर्देश दिए थे। उसके बाद जिले में लगातार अवैध शराब की धरपकड़ जारी है। इसी बीच जावरा पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। जावरा के नज़दीक ग्राम सोहनगढ़ में एक अवैध रूप से संचालित शराब फेक्ट्री पकड़ी गई है। 
      जानकारी अनुसार पुलिस ने शनिवार-रविवार रात को ग्राम सोहनगढ़ में अवैध शराब की फैक्ट्री पकड़ने में बड़ी कामयाबी हासिल की है।
      यह फेक्ट्री ग्राम सोहनगड़ निवासी  सुरेश पाटीदार पिता प्रभुलाल पाटीदार के खेत पर संचालित कर रखी थी। फेक्ट्री से शराब, ओपी और शराब बनाने के बहुत सारे उपकरण भी मिले है। 
हाल ही में मुख्यमंत्री ने दिया था यह बड़ा बयान 
      मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंदसौर में जहरीली शराब से कई लोगों की मौत के मामले में कहा था कि, जहरीली शराब बनाना और बेचना संगीन अपराध है, जहरीली शराब से मौत हत्या से कम नहीं है। इसलिए ऐसे मामलों में कठोर दंड की व्यवस्था की जाए, इसके लिए कानून में बदलाव किए जाएं।
      सूत्रों की माने तो एक माह पूर्व रिगनोद थाना अंतर्गत माननखेड़ा चौकी के समीप एक शराब से भरी गाड़ी पलटी खा गई थी। पुलिस को जानकारी मिली थी उसके बाद में पता लगा था कि, यह अवैध शराब है जिसके बाद पुलिस ने जावरा निवासी पिता और पुत्र को पकड़ा था। जिनसे पूछताछ में पता लगा था कि, यह उमठ पालिया निवासी मोहिंन से शराब लेके आए थे और मंदसौर में देने जा रहें थे। हालांकि इसमें पिता और पुत्र दोनों जेल में है। लेक़िन मोहिंन जिसके वहा से शराब लेके आए थे वह अब भी फ़रार है। सूत्रों की माने तो उस शराब के तार भी इसी फैक्ट्री से जुड़े हुए। यदि उचित जांच की जाएगी तो मामला सामने आ सकता है। 
      जावरा औधोगिक थाना प्रभारी जनक सिंह रावत ने बताया है कि, सुरेश पाटीदार पिता प्रभुलाल पाटीदार के खेत से एक शराब की फैक्ट्री पकड़ी है जहां से शराब तो कम मिली है लेक़िन शराब बनाने के उपकरण और बहुत सारे सामान मिले है जिनसे शराब बनाई जाती है। पुलिस ने मामले में सुरेश पिता प्रभुलाल पाटीदार व साथी अनोखीलाल पिता भगतराम पाटीदार दोनो निवासी सोहनगढ़ तथा मोहिंन पिता रईस निवासी उमटपालिया को गिरफ्तार किया। मामले में पुलिस ने और भी संदिग्धो को हिरासत में लिया है जिनसे पूछताछ की जा रही है। यह मोहिंन वही जो मानन खेड़ा चौकी में 200 से अधिक पेटी शराब की पकड़ाई थी जिसमे इसका नाम था फ़रार चल रहा था।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |