Wednesday, 21 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

सड़क हादसे के बाद व्यवस्था पर उठे सवाल, डेढ़ घंटे तक नहीं पहुंची 108 एंबुलेंस और पुलिस बल | भैस को लेकर पानी पिलाने गया पुत्र का दूसरे दिन तालाब के किनारे मिला शव | निर्मला भूरिया की मौजूदगी में खेड़ा-गलती बैराज की शुरुआत, सवाल भूमिपूजन के बाद निर्माण की रफ्तार क्या होगी? | बड़े धूमधाम से मनाई जा रही है नवरात्रि | होनहार छात्र की मौत से गांव में शोक की लहर | असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! |

पत्रकारो ने मनाया थाना प्रभारी भूपेंद्र खरतिया का जन्मदिन
04, Apr 2023 3 years ago

image

माही की गूंज, नानपुर। 

         नानपुर थाना प्रभारी का स्थानीय पत्रकारों ने पुलिस थाना परिसर में जन्मदिन मनाया। सहज-सरल व अपनी कर्तव्य के प्रति सजग थाना प्रभारी भूपेंद्र खरतिया का जन्मदिन पुष्प गुच्छ व मालाओं के साथ केक काटकर मनाया। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप क्षीरसागर ने उनके पदस्थापना से लेकर अभी तक किए कार्यों को विस्तार से बताया। साथ ही उपलब्धियों को रेखांकित किया।

         पूर्व प्रेस क्लब अध्यक्ष व पूर्व उपसरपंच जितेंद्र प्रसाद वाणी ने कहा कि सरल व सहज स्वभाव के धनी खरतीया अपनी ड्यूटी के प्रति सजग रहते है तथा वे आमजन के साथ मित्रवत मिलते है। उनके उज्जवल भविष्य की नानपुर पत्रकार संघ कामना करता है।

        पत्रकार राजेश राठोड़ ने भी उनके द्वारा किए गए उल्लेखनीय रक्तदान,शेक्षणिक व सामाजिक कार्यों की बात कही। पत्रकार फिरोज पठान ने शायराना अंदाज में उन्हे बधाई दी। पत्रकार संघ के अध्यक्ष मनीष माली ने बधाई देते हुए कहा की खरतिया की पदस्थापना के बाद से अपराधो पर अंकुश लगा है। अस्वस्थ होने के कारण पत्रकार शफाकत दाऊदी ने दूरभाष पर शुभ वंदनाए प्रेषित करते हुए कहा की खरतीया अपनी ड्यूटी के अतिरिक्त गरीब बच्चो के लिए हर वर्ष आयोजन करते हैं।

         इस अवसर पर थाना प्रभारी भूपेंद्र खरतिया ने सभी के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करते हुए कहा की जनता की प्रमुख समस्या व सुझाव पत्रकार अपनी लेखनी के माध्यम से प्रशासन के सम्मुख रखता है। जिससे हमें भी दिशा मिलती है। पत्रकार व पुलिस प्रशासन एक सिक्के के दो पहलू है। आप सभी पत्रकारों ने मुझे बधाई प्रेषित की उसके लिए दिल से धन्यवाद देता हूं।

        इस अवसर पर पत्रकार कन्हैया राय, देवेंद्र वाणी शुभम, मुशाइद खान, विक्की वर्मा, मांगीलाल वर्मा,देवेंद्र एच बी वाणी, मेहबूब पठान,जितेंद्र लाला वाणी, कोशल वर्मा, सुरक्षा समिती के अध्यक्ष मुकेश वाणी पूर्व सरपंच समरथ मौर्य सहित थाने का स्टाफ उपस्थित था।



माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |