Tuesday, 20 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

सड़क हादसे के बाद व्यवस्था पर उठे सवाल, डेढ़ घंटे तक नहीं पहुंची 108 एंबुलेंस और पुलिस बल | भैस को लेकर पानी पिलाने गया पुत्र का दूसरे दिन तालाब के किनारे मिला शव | निर्मला भूरिया की मौजूदगी में खेड़ा-गलती बैराज की शुरुआत, सवाल भूमिपूजन के बाद निर्माण की रफ्तार क्या होगी? | बड़े धूमधाम से मनाई जा रही है नवरात्रि | होनहार छात्र की मौत से गांव में शोक की लहर | असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! |

लुट का पुलिस ने किया खुलासा
01, Jun 2024 2 years ago

image

माही की गूंज, नानपुर।

           थाना नानपुर क्षेत्र 4 अप्रेल 2024 की दरमियानी रात को ग्राम खरपई मे सुंदरीबाई पति इंदरसिह बघेल के घर पर किन्ही अज्ञात बदमाशो द्वारा चाँदी के जेवर व नगदी कुल किमती 80 हजार रुपए की लुट कर वारदात को अंजाम दिया था। सूचनाकर्ता की रिपोर्ट पर से थाना नानपुर पर अपराध क्र. 124/2024 धारा 394 भादवि का अपराध पंजीबंद्ध कर विवेचना मे लिया गया। पुलिस के क़रीब दो महिने के प्रयास से 31 मई को थाना प्रभारी नानपुर को मुखबिर से सुचना प्राप्त हुई कि, घटना दिंनांक को रात्री मे ग्राम खरपई घटना स्थल के आसपास संदेही मैहुल पिता रघुनाथ चमका निवासी ग्राम कंदा अर्जुन पिता वेस्ता मौर्य निवासी ग्राम इंदवन व निलेश पिता हेमता डुडवे निवासी इंदवन  को देखा गया था। सूचना पर उपरोक्त संदेहीयो को पुलिस अभिरक्षा मे लेकर अपराध के संम्बन्ध मे पुछताछ करते अपराध करना स्वीकार किया।  आरोपियो से लुटी गई चांदी क़ीमती करीबन 70 हजार रुपए बरामद किया गया। घटना मे प्रयुक्त एक फालिया, एक टामी व दो मोटरसाईकिल जप्त कर आरोपियो को गिरफ्तार किया गया। 

            उक्त अपराध की विवेचना मे  थाना प्रभारी उनि मुकेश कनासिया, सहायक उपनिरिक्षक दिनेश अवास्या, सउनि बाबुलाल गेहलोत, प्र.आर. मनोज महिकाल, आरक्षक धनसिह, आरक्षक तोलसिह, आरक्षक विनोद, आरक्षक मुकेश, आरक्षक मिथुन एवं सायबर टीम प्र आर दिलीप, आर प्रमोद, आर राहुल का योगदान रहा।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |