Wednesday, 14 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि | धूमधाम से मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी | प्रशासनिक फेरबदल एसडीएम तनुश्री मीणा को बालाघाट सीईओ की कमान |

कलेक्टर ने जिले के सबसे दुर्गम क्षेत्र के किसानों की मांग पर गोई डेम से दिया पानी छोड़ने का आदेश
01, Apr 2022 4 years ago

image

माही की गूंज, बड़वानी।

        कलेक्टर शिवराजसिंह वर्मा ने जिले के सबसे पिछड़े विकासखण्ड पाटी के दुर्गम क्षेत्र के किसानों, रहवासियों की मांग पर लोअर गोई डेम से अविलंब पानी छोड़ने के निर्देश डेम के कार्यपालन यंत्री को दिये है। निर्देश में कलेक्टर ने आदेशित किया है कि, क्षेत्र में पड़ रही भीषण गर्मी के मद्देनजर लोअर गोई डेम से एक-एक सप्ताह में निर्धारित सीमा एवं निर्धारित वेग से पानी का प्रवाह करे। जिससे सूख गई गोई नदी में फिर से पानी का प्रवाह होने लगे। जिससे दूर-दुर्गम क्षेत्र के किसानों, रहवासियों को निस्तार की सुविधा के साथ-साथ मवेशियों के पीने एवं फसलों के लिए सिंचाई का पानी मिलने लगे। 

ज्ञातव्य है कि शुक्रवार को ओसाड़ा, सेमली, पोषपुर, खाजपुर, चिपाखेड़ी, मगरपाटी, बमनाली, पाटी, वलन, धमारिया, ठेंग्चा, मोसवाड़ा सहित अन्य स्थानों के किसानो, रहवासियों ने कलेक्टर एवं एसडीएम बड़वानी को ज्ञापन सौंपकर गोई नदी के सूख जाने से होने वाली परेशानियों से अवगत कराते हुए डेम से पानी छोड़ने की मांग की थी। जिस पर से कलेक्टर ने लोअर गोई डेम के पदाधिकारियों को उक्त निर्देश दिये है।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |