Tuesday, 13 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि | धूमधाम से मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी | प्रशासनिक फेरबदल एसडीएम तनुश्री मीणा को बालाघाट सीईओ की कमान |

लाॅकडाउन में बदल गई पार्क की तस्वीर
23, May 2020 6 years ago

image image

माही  की गूंज, बड़वानी 

लाॅकडाउन कुछ स्थानों पर लाभदायक एवं विचारो को परिवर्तित करने वाला भी सिद्ध हुआ है। बड़वानी नगर के न्यू मधुबन कालोनी में पानी की टंकी के पास स्थित पार्क की दुर्दशा से सभी परिचित है। जहाॅ पहले जाने में डर लगता था, क्योंकि वहाॅ पर सापों, कीड़े-मकोड़ो का वास था। अब इस पार्क की यह तस्वीर बदल चुकी है और यह हुआ है लाॅकडाउन के कारण घरो में ही रह रहे वासियों के कारण । 

   लॉकडाउन के दौरान पार्क के पास रहने वालो के मन में पार्क की दशा सुधारने का विचार आया और वे  सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा पालन करते हुए पार्क का सारा कचरा साफ करने एवं नये पौधे लगाने में जुट गए। इससे पार्क की दशा कुछ सुधरते ही कालोनी के अन्य लोग भी इस अभियान में सम्मिलित हो गये और जनसहयोग से 4 लाइट भी लगा दी, वही पार्क में काली मिट्टी डालकर पेड़ो के संरक्षण का कार्य भी प्रारंभ हो गया। अब सभी लोग बारी-बारी से पानी देने का कार्य कर रहे है, जिससे अब बगीचा शाम को भी घूमने लायक बन गया।

  कालोनी वासियों की इस पहल का स्वागत नगरपालिका सीएमओ कुशलसिंह डोडवे ने करते हुए उनके बगीचे के लिये दो बेंच अपनी तरफ से देने की घोषणा की है। कालोनी के इस बगीचे के कायाकल्प में दादाजी निमाड़े, पंकज निमाड़े, कुलदीप एवं जयदीप निहाले, पंकज पाठक, मुकेश वर्मा, अरविन्द भायल, टीआर मालवीय, वालूसिंह, बालूसिंह सोलंकी, काना एवं आराध्य मंडलोई ने अलग-अलग समय में दो-दो, तीन-तीन लोगो का समूह बनाकर जहाॅ सोशल डिस्टेंस का आदर्श उदाहरण प्रस्तुत किया। वही लाॅकडाउन की अवधि के सदुपयोग की नई परिभाषा का भी सृजन किया।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |