Sunday, 02 ,August 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

बैडमिंटन में दीपशिखा पंचाल का संभाग स्तर पर चयन | कुएं में डूबने से मौत | चोरों ने किया चोरी करने का प्रयास हुए नाकाम | श्री सांवरिया सेठ पैदल पालकी यात्रा का भव्य समापन | तारखेड़ी से लौट रहे युवक के साथ हुई लूट की वारदात, जांच में जुटी पुलिस | रातों रात गायब हुआ चालीस बाय चालीस का टीन शेड | इंद्रदेव को खुश करने के लिए मनाई उज्जैयिनी | रोहित हत्याकांड के 21 दिन बाद भी कानून का इंसाफ अधूरा | दस वर्ष के लंबे संघर्ष के बाद मिली सफलता, खनिज निरीक्षक के पद पर हुए चयनित | कनेक्शन काटने के नाम पर रिश्वत की मांग, शिकायत हुई तो फर्जी हस्ताक्षर कर लगा दिया आवेदन | सभी ग्राम पंचायत मे हुए ट्रांसफर तो परवाड़ा ग्राम पंचायत के सचिव का क्यों नहीं हुआ ट्रांसफर...! | संभागायुक्त ने किया कलेक्टर, जिला पंचायत, जोबट एसडीएम एवं तहसील कार्यालयों का निरीक्षण | अंतर-जिला वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश | अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, बड़ा हादसा टला | हत्या या आत्महत्या... | कुएं से मिला देवर-भाभी का शव, दो दिन से थे लापता | 19 लाख की चोरी की घटना में पुलिस को मिली सफलता | अनाज व्यापारी की दुकान से दिन दहाड़े हुई लूट, सीसीटीवी कैमरे में कैद वारदात | 400 फीट खनन के बाद भी नहीं निकला पानी, बारहमासी जल के लिए उसी जगह फिर मशीन लगाकर करेंगे खनन | पुरषोत्तम मास में गौदान करने से वैकुंठ की प्राप्ति होती है- आचार्य शास्त्री |

जोरदार बाढ़, नालापुर होने से मांगोद-मनावर टुलेन मार्ग हुआ अवरूद्ध
Report By: विक्रमसिंह राठौर 17, Sep 2023 2 years ago

image

बख्तावर जलाशय सहीत धामनकुण्ड डेम हुए लबालब

चालनी, मिण्डा, मांगोद, हातोद, मोरगांव के तालाब हुए ओवरफ्लों

माही की गूंज, अमझेरा। 

          शुक्रवार शाम से हो रही लगातार मुसलाधार बारीश से शनिवार की सुबह अमझेरा के तालाब में जोरदार बाढ़ आ गई। जिससे तेज गति के साथ नालापुर होते हुए पुल के करीब 2 फिट ऊपर से पानी बह निकला। जिससे मांगोद-मनावर टुलेन मार्ग पुरी तरह से अवरूद्ध हो गया। नालापुर देखने के लिए बड़ी संख्या में नगरजन उमड़ पड़े। यहॉ खेड़ापति हनुमान मंदिर के आस-पास भी तालाब का पानी तेज बहाव के साथ बह निकला तथा मुख्य मार्ग पर भी घुटने तक पानी भर गया सुरक्षा की दृष्टि से अमझेरा पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच गया था। साथ ही पुलिया पर पानी आ जाने से अमझेरा-फतियापुर मार्ग भी पुरी तरह से बंद हो गया, जिससे लोगो को एवं यात्रियों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा। लगातार बारीश से यहॉ के बख्तावर जलाशय सहीत समीपस्थ धामनकुण्ड में पानी की अच्छी आवक होने से दोनो ही डेम लबालब भर गए। वहीं अमका-झमका तीर्थ के झरने तेजी के साथ बह निकले एवं यहॉ स्थित कुण्ड भी ओवरफ्लो हो गये। बारीश के कारण लोगो की दिनचर्या भी बुरी तरह से प्रभावित हो गई वहीं बाजार की दुकाने भी पुरी तरह से बंद रही।

प्रशासनिक अधिकारीयों ने देर शाम किया अमझेरा तालाब का निरीक्षण थाना प्रभारी को दिये सुरक्षा के निर्देश

           लगातार मुसलाधार बारीश से समुचे क्षैत्र केे जलस्त्रोत लबालब भर गए। वहीं अमझेर तालाब भी  लबालब होकर उसमें बाढ़़ आ जाने से सुरक्षा की दृष्टि से सुबह 11 बजे बाद से ही दो पहिया एवं छोटे चारपहिया वाहनों का आवागमन पुलिस प्रशासन के द्वारा रोक दिया गया था। दिन भर की तेज बारीश के कारण देर शाम तक भी छोटे वाहन मार्ग के दोनो ओर फंसे हुए थे। वही देर शाम तहसील के प्रशासनिक अधिकारी एसडीएम राहुल चौहान, एसडीओपी आशुतोष पटेल व तहसीलदार मुकेश बामनिया केे द्वारा अमझेरा तालाब की स्थिति का निरीक्षण किया गया एवं थाना प्रभारी संजयसिंह बैस को सुरक्षा के आवश्यक निर्देश दिए गए।



माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |