Tuesday, 18 ,August 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

हर घर तिरंगा अभियान के तहत् लायंस क्लब के तत्वाधान में निबन्ध प्रतियोगिता आयोजित | ट्रक की चपेट में आई बाईक 2 की दर्दनाक मौत | आर्यिका 105 श्री विनम्रज्योति माताजी का सल्लेखना पूर्वक उत्कृष्ट समाधि मरण | शहर में चोरों का आतंक, तीन घरों के ताले टूटे, एक से 2.60 लाख नकद और जेवरात चोरी | बैडमिंटन में दीपशिखा पंचाल का संभाग स्तर पर चयन | कुएं में डूबने से मौत | चोरों ने किया चोरी करने का प्रयास हुए नाकाम | श्री सांवरिया सेठ पैदल पालकी यात्रा का भव्य समापन | तारखेड़ी से लौट रहे युवक के साथ हुई लूट की वारदात, जांच में जुटी पुलिस | रातों रात गायब हुआ चालीस बाय चालीस का टीन शेड | इंद्रदेव को खुश करने के लिए मनाई उज्जैयिनी | रोहित हत्याकांड के 21 दिन बाद भी कानून का इंसाफ अधूरा | दस वर्ष के लंबे संघर्ष के बाद मिली सफलता, खनिज निरीक्षक के पद पर हुए चयनित | कनेक्शन काटने के नाम पर रिश्वत की मांग, शिकायत हुई तो फर्जी हस्ताक्षर कर लगा दिया आवेदन | सभी ग्राम पंचायत मे हुए ट्रांसफर तो परवाड़ा ग्राम पंचायत के सचिव का क्यों नहीं हुआ ट्रांसफर...! | संभागायुक्त ने किया कलेक्टर, जिला पंचायत, जोबट एसडीएम एवं तहसील कार्यालयों का निरीक्षण | अंतर-जिला वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश | अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, बड़ा हादसा टला | हत्या या आत्महत्या... | कुएं से मिला देवर-भाभी का शव, दो दिन से थे लापता |

कलेक्टर श्रीमती सुरभि गुप्ता की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित
Report By: संजय गेहलोद 14, Oct 2020 5 years ago

image

माही की गूंज, अलीराजपुर  
     कलेक्टर श्रीमती सुरभि गुप्ता की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक का आयोजन पुलिस कंट्रोल रूम अलीराजपुर पर हुआ। बैठक में पुलिस अधीक्षक  विपुल श्रीवास्तव, एसडीएम श्रीमती लक्ष्मी गामड, एसडीओपी धीरज बब्बर, तहसीलदार केएल तिलवारे सहित अन्य अधिकारीगण विभिन्न समाजों के प्रबुद्धजन एवं गरबा आयोजन समिति प्रतिनिधिगण आदि उपस्थित थे। बैठक में कलेक्टर श्रीमती गुप्ता एवं एसपी श्री श्रीवास्तव ने कोविड-19 के संबंध में भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन के तहत प्राप्त दिशा निर्देशो के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। कलेक्टर श्रीमती गुप्ता ने बताया धार्मिक, सामाजिक आयोजन के लिए चल समारोह, जुलूस आदि निकालने की अनुमति नहीं होगी, गरबा एवं अन्य धार्मिक आयोजन हेतु पांडाल का आकार 30 बाय 45 फीट नियत रहेगा। उन्होंने बताया प्राप्त दिशा निर्देशानुसार गरबा एवं जुलूस आदि के आयोजन की अनुमति नहीं रहेगी। प्रतिमा स्थापना हेतु आयोजन समिति को अनुमति एवं पूजन कार्यक्रम स्थल पर कोविड -19 के मद्देनजर मास्क, सोशल डिस्टेन्सींग का पालन करना अनिवार्य रहेगा, प्रतिमा विसर्जन आयोजन समिति द्वारा किया जाएगा, मूर्ति को विसर्जन स्थल पर ले जाने के लिए अधिकतम 10 व्यक्तियों के समूह की अनुमति रहेगी, इसके लिए आयोजन समिति को पृथक से जिला प्रशासन से लिखित अनुमति लेना होगी, लाउड स्पीकर बजाने के संबंध में माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा जारी की गाइडगाइड का पालन किया जाना अनिवार्य होगा, साथ ही रावण दहन के पूर्व चल समारोह प्रतिकात्मक होगा, रावण दहन खुले स्थान पर होगा, इसमें भी सोशल डिस्टेन्सींग का पालन कराया जाना अनिवार्य होगा, आयोजन स्थलों पर कोविड संक्रमण से बचाव के तारतम्य में सोशल डिस्टेन्सींग, फेस मास्क एंव सेनेटाइजर का प्रयोग संबंधित दिशा निर्देश का पालन अनिवार्य होगा। बैठक में समिति सदस्यों ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किए।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |