Sunday, 18 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

बड़े धूमधाम से मनाई जा रही है नवरात्रि | होनहार छात्र की मौत से गांव में शोक की लहर | असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि |

रक्तदान के प्रति जनजागृति और सिकलसेल बीमारी से बचाव जरूरी- कलेक्टर
14, Jan 2023 3 years ago

image

रक्तदान ऐप लॉन्च के साथ गिनीज ऑफ द वर्ल्ड रिकॉर्ड में जिले का नाम प्रथम बार हुआ दर्ज

माही की गूंज, अलीराजपुर।

         जिले में सिकलसेल से पीड़ित प्रत्येक व्यक्ति की आवश्यकताओं के रक्त की प्रतिपूर्ति हेतु प्रयास को एक दिशा देने के लिए आज हम सबके बीच रक्तदान शिविर  में इस रक्तदूत ऐप को आम जनता हेतु समर्पित किया जा रहा है। यह रक्तदान कर्ताओं और रक्त प्राप्त कर्ताओं के लिए एक बहु उपयोगी ऐप होगा। साथ ही 11 नवंबर को आयोजित बिरसा मुंडा सिकलसेल जांच महाकुंभ में आप सब की उपस्थिति और सहयोग के साथ ही हमने विश्व कीर्तिमान स्थापित किया। अब चिन्हित रोगी के उपचार हेतु भी हम सतत प्रयत्नशील रहेंगे ऐसा प्रयास हो, यही हमारी  वास्तविक उपलब्धि होगी। ये सफलता समस्त जिले वासियों को समर्पित की जाती है।

         कार्यकम के आरंभ में स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर युवा छात्रों द्वारा योग प्रदर्शन किया गया। आयोजित विशाल महाकुंभ में कलेक्टर सहित अतिथियों द्वारा  दीप प्रज्वलित करके शुरुआत क़ी। इस अवसर पर टीम रक्तदुत अलीराजपुर के संयोजक डॉ. प्रमेय रेवड़िया ने इस ऐप की महत्ता व उपयोग सन्दर्भित जानकारी के साथ जांच शिविर महाकुम्भ में बिरसा मुंडा जयंती पर आयोजित विशाल रक्तदान एवं सिकलसेल जांच शिविर पर सहभागी जनों एवं इसके विस्तार हेतु किए गए प्रयासों को उल्लेखित करते हुए सभी रक्तदूत और साथियों का अभिनंदन किया गया। अलीराजपुर जिला रेड क्रॉस सोसाइटी और प्रशासन के साथ टीम रक्त दूत अलीराजपुर द्वारा जारी किए जा रहे मोबाइल ऐप रक्तदूत को समारोह में लांच किया गया।

         कार्यक्रम के दूसरे चरण में बिरसा मुंडा रक्तदान एवं सिकलसेल जांच महाकुंभ में अलीराजपुर जिले के  आजाद नगर ,जोबट, सोंडवा सहित अन्य स्थानों पर सिकल सेल की जांच एवं रोगियों की पहचान के लिए लगाए गए कैंप में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में एक दिन में सम्मिलित सभी के सहयोग से एक विश्व रिकॉर्ड दर्ज किया गया। जिसके कारण अनेक पॉजिटिव रोगी की पहचान और उपचार  सुनिश्चित किया गया। समिल्लित ऐसे सभी सहभागियों का अभिनन्दन किया ।

         उक्त कार्यक्रम के साथ आयोजित रक्तदान व सिकल सेल की जांच में 470 सिकलसेल जांच की गई। साथ ही 63 लोगों ने अपना रक्तदान किया। बढ़-चढ़कर नानपुर बोहरा समाज से 17 महिलाओं ने एक साथ रक्तदान कर जन जागृति का आगाज किया। नानपुर सरपंच सकरी समरथ मौर्य ने रक्तदानियों का सम्मान किया। विद्यालय परिसर मे कलेक्टर व अतिथियों द्वारा पौधे भी रोपे गये।

         इसके साथ ही अनेक संस्था, संगठन और समाज द्वारा नेत्रदान के संकल्प पत्र भी अपने परिवार समाज से सम्मिलित किए गए। कार्यक्रम के अंत में विवेकानंद विद्या विहार हाई स्कूल के प्रचार्य पुष्पेंद्र वाणी द्वारा इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर कलेक्टर के साथ टीम रक्त दूध के संयोजक डॉक्टर रेवड़िया का अभिनंदन कर उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किए। वहीं प्रदेश रेडक्रास सोसायटी सदस्य किशोर जी शाह के प्रयासों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। संचालन वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप क्षीरसागर ने किया एवं आभार संस्था के धर्मेंद्र वाणी ने व्यक्त किया।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |