Tuesday, 18 ,August 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

हर घर तिरंगा अभियान के तहत् लायंस क्लब के तत्वाधान में निबन्ध प्रतियोगिता आयोजित | ट्रक की चपेट में आई बाईक 2 की दर्दनाक मौत | आर्यिका 105 श्री विनम्रज्योति माताजी का सल्लेखना पूर्वक उत्कृष्ट समाधि मरण | शहर में चोरों का आतंक, तीन घरों के ताले टूटे, एक से 2.60 लाख नकद और जेवरात चोरी | बैडमिंटन में दीपशिखा पंचाल का संभाग स्तर पर चयन | कुएं में डूबने से मौत | चोरों ने किया चोरी करने का प्रयास हुए नाकाम | श्री सांवरिया सेठ पैदल पालकी यात्रा का भव्य समापन | तारखेड़ी से लौट रहे युवक के साथ हुई लूट की वारदात, जांच में जुटी पुलिस | रातों रात गायब हुआ चालीस बाय चालीस का टीन शेड | इंद्रदेव को खुश करने के लिए मनाई उज्जैयिनी | रोहित हत्याकांड के 21 दिन बाद भी कानून का इंसाफ अधूरा | दस वर्ष के लंबे संघर्ष के बाद मिली सफलता, खनिज निरीक्षक के पद पर हुए चयनित | कनेक्शन काटने के नाम पर रिश्वत की मांग, शिकायत हुई तो फर्जी हस्ताक्षर कर लगा दिया आवेदन | सभी ग्राम पंचायत मे हुए ट्रांसफर तो परवाड़ा ग्राम पंचायत के सचिव का क्यों नहीं हुआ ट्रांसफर...! | संभागायुक्त ने किया कलेक्टर, जिला पंचायत, जोबट एसडीएम एवं तहसील कार्यालयों का निरीक्षण | अंतर-जिला वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश | अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, बड़ा हादसा टला | हत्या या आत्महत्या... | कुएं से मिला देवर-भाभी का शव, दो दिन से थे लापता |

नगर पालिका अधूरी नाली के गड्ढे के ऊपर चेम्बर लगाने की और नही दे रही ध्यान
28, Feb 2021 5 years ago

image

माही की गूंज, अलीराजपुर
     वार्ड क्र. 14 माली मोहल्ला पुरानी कलाली के पास नाली जाम होने से नाली का गंदा पानी सड़को पर बहता था, स्थानीय नागरिकों के द्वारा नगरपालिका में बार-बार शिकायत करने पर भी नगरपालिका का इस ओर ध्यान नही गया। सुनवाई न होने पर मोहल्ले वालों के ने वार्ड क्र. 14 माली मोहल्ला पुरानी कलाली के पास तिराहे की बड़ी नाली की सीएम हेल्पलाइन181 पर शिकायत की। शिकायत के बाद से ही नगर पालिका हरकत में आई और नाली का निर्माण कार्य करवाया लेकिन वह भी अधूरा, नाली के ऊपर नाली की सफाई के लिए बड़ा गड्ढ़ा चैम्बर लगाने के लिए छोड़ दिया।
     नाली निर्माण के लगभग तीन माह हो गए है, परंतु नगर पालिका इस अधूरी नाली के गड्ढे के ऊपर चेम्बर लगाने की ओर ध्यान नही दे रही है। अधूरी नाली का चेम्बर न.पा. की उदासीनता व लापरवाही की वजह से दुर्घटनाओ को निमन्त्रण दे रहा है।
     आज प्रात: लोडेड पिकप वाहन इस ओर आ रहा था, रिवस लेने पर अधूरी नाली के चेम्बर में फस कर एक ओर झुक गया, लोडेड पिकअप वाहन को बड़ी मशक्कत से बाहर निकाला गया, गनीमत रही कि कोई घटना नही घटी। रोज आए दिन इस चेम्बर की वजह से दुर्घटनाएं हो रही है कभी बाइक वाला गिर रहा, तो कभी बड़ी गाड़ी के टायर फस रहे, तो कभी बच्चे गिर रहे है। लेकिन नगर पालिका प्रशासन का इस ओर ध्यान नही है, जब कोई बड़ी घटना घटेगी तभी नगर पालिका प्रशासन की उदासीनता लापरवाही दूर होगी।
     इस संबंध में जब मुख्य नगर पालिका अधिकारी अमरदास सेनानी से बात की गई तो उन्होंने कहा कि, नाली के चेम्बर का मुझे ध्यान नही है, मैं इसे दिखवा लेता हूं ओर एक दो दिन में इसे ठीक करवा देता हूं।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |