Tuesday, 29 ,September 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि | धूमधाम से मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी | प्रशासनिक फेरबदल एसडीएम तनुश्री मीणा को बालाघाट सीईओ की कमान | श्री सिद्धेश्वर महिला मंडल ने निकाली कावड़ यात्रा | हर घर तिरंगा अभियान के तहत् लायंस क्लब के तत्वाधान में निबन्ध प्रतियोगिता आयोजित | ट्रक की चपेट में आई बाईक 2 की दर्दनाक मौत | आर्यिका 105 श्री विनम्रज्योति माताजी का सल्लेखना पूर्वक उत्कृष्ट समाधि मरण | शहर में चोरों का आतंक, तीन घरों के ताले टूटे, एक से 2.60 लाख नकद और जेवरात चोरी | बैडमिंटन में दीपशिखा पंचाल का संभाग स्तर पर चयन | कुएं में डूबने से मौत | चोरों ने किया चोरी करने का प्रयास हुए नाकाम | श्री सांवरिया सेठ पैदल पालकी यात्रा का भव्य समापन | तारखेड़ी से लौट रहे युवक के साथ हुई लूट की वारदात, जांच में जुटी पुलिस | रातों रात गायब हुआ चालीस बाय चालीस का टीन शेड | इंद्रदेव को खुश करने के लिए मनाई उज्जैयिनी | रोहित हत्याकांड के 21 दिन बाद भी कानून का इंसाफ अधूरा | दस वर्ष के लंबे संघर्ष के बाद मिली सफलता, खनिज निरीक्षक के पद पर हुए चयनित |

पिकअप वाहन के चोरों को पुलिस ने अवैध हथियार के साथ किया गिरफ्तार
02, Sep 2023 3 years ago

image

60 लीटर शराब के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार

माही की गूंज, नानपुर।

        नानपुर थाना अंतर्गत ग्राम फाटा में 31 अगस्त की मध्य रात्री को मैहर सिंह पिता भुवान् सिह चौहान के घर के बाहर खड़े पिकअप वाहन को अज्ञात बदमाशो ने चोरी कर लिया। जिनकी सूचना पर थाना नानपुर पर अपराध क्रमांक 315/23 में धारा 379 मे पंजीबद्ध किया गया। जिसके लिए  अलग-अलग पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस टीम को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि, कुक्षि की ओर से एक मोटर साइकिल पर दो व्यक्ति अवैध हथियार लेकर चोरी की फिराक मे नानपुर की तरफ आ रहे है। जिसके बाद पुलिस टीम द्वारा ग्राम फाटा पर वाहन चेकिग की गई, चेकिग के दोरान एक मोटर साइकिल एमपी 09 डब्ल्यू 4410 को रोक कर तलाशी ली गई। दोनों मोटर साइकिल सवार के पास से दो देशी कट्टे, एक जिंदा कारतूस सहित ताला नकुचा तोड़ने का समान बरामद किया गया। उक्त दोनों आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 318/23 धारा 25 ए, 27, आमर्स् एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबध् किया गया। वहीं दूसरी टीम ने मुखबिर की सूचना पर केबी रोड धर्मशाला फलीया ग्राम फाटा मे एक अन्य आरोपी को गिरफ़्तार कर उसके कब्जे से एक देशी कट्टा 12 बोर का जब्त कर थाने पर अपराध क्रमांक 319 /23 धारा 25 ए, आमर्स् एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबध् कर पूछताछ की गई। 

        पूछताछ मे एक आरोपी ने फाटा से वाहन चोरी की घटना को स्वीकार किया गया। जिनके कब्जे से पिकअप वाहन को बरामद किया गया। अपराधियों ने कुक्षी थाना अंतर्गत भी चोरी करना स्वीकार किया गया। जिसके बाद कुक्षी थाने को भी उक्त आरोपियों की सूचना दी गई। 

अवैध शराब की जप्त

        एसडीओपी नीरज नामदेव ने बताया कि, दो आरोपियों के कब्जे से 60 लिटर देशी हाथ भट्टी द्वारा बनाई गई शराब् जप्त की गई। इनके विरुद्ध अपराध क्रमांक 317/23 धारा 34(2), 36 आबकारी एक्ट मे प्रकरण पंजीबध् किया गया है। सभी आरोपियो को न्यायालय मे पेश किया गया। उक्त कार्रवाई मे थाना प्रभारी नेपाल सिह चौहान, सउनि बाबूलाल गहलोत, दिनेश आवस्या, मंजीत सिह प्रधान आरक्षक मनोज, धनसिह, मुकेश, आरक्षक विनोद, राकेश, दिलीप,संजय मंडलोई, रघुवन टैगोर (चालक) का सहयोग रहा। जिला पुलिस अधीक्षक ने उचित इनाम देने की घोषणा की है।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |