Sunday, 16 ,August 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

हर घर तिरंगा अभियान के तहत् लायंस क्लब के तत्वाधान में निबन्ध प्रतियोगिता आयोजित | ट्रक की चपेट में आई बाईक 2 की दर्दनाक मौत | आर्यिका 105 श्री विनम्रज्योति माताजी का सल्लेखना पूर्वक उत्कृष्ट समाधि मरण | शहर में चोरों का आतंक, तीन घरों के ताले टूटे, एक से 2.60 लाख नकद और जेवरात चोरी | बैडमिंटन में दीपशिखा पंचाल का संभाग स्तर पर चयन | कुएं में डूबने से मौत | चोरों ने किया चोरी करने का प्रयास हुए नाकाम | श्री सांवरिया सेठ पैदल पालकी यात्रा का भव्य समापन | तारखेड़ी से लौट रहे युवक के साथ हुई लूट की वारदात, जांच में जुटी पुलिस | रातों रात गायब हुआ चालीस बाय चालीस का टीन शेड | इंद्रदेव को खुश करने के लिए मनाई उज्जैयिनी | रोहित हत्याकांड के 21 दिन बाद भी कानून का इंसाफ अधूरा | दस वर्ष के लंबे संघर्ष के बाद मिली सफलता, खनिज निरीक्षक के पद पर हुए चयनित | कनेक्शन काटने के नाम पर रिश्वत की मांग, शिकायत हुई तो फर्जी हस्ताक्षर कर लगा दिया आवेदन | सभी ग्राम पंचायत मे हुए ट्रांसफर तो परवाड़ा ग्राम पंचायत के सचिव का क्यों नहीं हुआ ट्रांसफर...! | संभागायुक्त ने किया कलेक्टर, जिला पंचायत, जोबट एसडीएम एवं तहसील कार्यालयों का निरीक्षण | अंतर-जिला वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश | अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, बड़ा हादसा टला | हत्या या आत्महत्या... | कुएं से मिला देवर-भाभी का शव, दो दिन से थे लापता |

महाविद्यालय में आयोजित हुआ कोविड-19 टीकाकरण शिविर
22, Dec 2022 3 years ago

image

माही की गूंज, अलीराजपुर।

        स्थानीय शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अलीराजपुर में कोविड-19 टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के समाजकार्य विभाग में पदस्थ अतिथि विद्वान अमित गढ़ेवाल ने बताया कि, जेएसआई के सहयोग से एम. राईट परियोजना के अंतगर्त मध्यप्रदेश वाॅलेंटियर हेल्थ एसोसिएशन जिला स्वास्थ्य समिति एवं समाजकार्य विभाग शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अलीराजपुर के संयुक्त तत्वाधान में एक दिवसीय विशेष  कोविड 19 टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 30 विद्याथिर्यों ने कोविड वैक्सीन का बूस्टर डोज लगवाया। इस अवसर पर समाजकार्य विभाग के विभागाध्यक्ष एसएस मौर्य, रेमसिंह डोडवा, फील्ड असिस्टेंट, सरोज बारिया, विकासखण्ड समन्वयक कैलाश चैहान, विकासखण्ड समन्वयक मध्यप्रदेश वाॅलेंटियर हेल्थ एसोसिएशन उपस्थित रहे। उन्होने महाविद्यालय में आने जाने वाले विद्याथिर्यों को कोविड 19 के बारे में जानकारी देते हुए टीकाकरण के फायदों के बारे में समाझाया और टीकाकरण करवाने के लिए प्रेरित किया। शिविर के आयोजन में समाजकार्य विभाग के स्वयंसेवकों का विशेष योगदान रहा।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |