Saturday, 25 ,July 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

इंद्रदेव को खुश करने के लिए मनाई उज्जैयिनी | रोहित हत्याकांड के 21 दिन बाद भी कानून का इंसाफ अधूरा | दस वर्ष के लंबे संघर्ष के बाद मिली सफलता, खनिज निरीक्षक के पद पर हुए चयनित | कनेक्शन काटने के नाम पर रिश्वत की मांग, शिकायत हुई तो फर्जी हस्ताक्षर कर लगा दिया आवेदन | सभी ग्राम पंचायत मे हुए ट्रांसफर तो परवाड़ा ग्राम पंचायत के सचिव का क्यों नहीं हुआ ट्रांसफर...! | संभागायुक्त ने किया कलेक्टर, जिला पंचायत, जोबट एसडीएम एवं तहसील कार्यालयों का निरीक्षण | अंतर-जिला वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश | अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, बड़ा हादसा टला | हत्या या आत्महत्या... | कुएं से मिला देवर-भाभी का शव, दो दिन से थे लापता | 19 लाख की चोरी की घटना में पुलिस को मिली सफलता | अनाज व्यापारी की दुकान से दिन दहाड़े हुई लूट, सीसीटीवी कैमरे में कैद वारदात | 400 फीट खनन के बाद भी नहीं निकला पानी, बारहमासी जल के लिए उसी जगह फिर मशीन लगाकर करेंगे खनन | पुरषोत्तम मास में गौदान करने से वैकुंठ की प्राप्ति होती है- आचार्य शास्त्री | विकास से पहले विनाश…!! | पाटीदार समाज ने किया मुक्तिधाम का सौंदर्यीकरण | मां भद्रकाली माताजी मंदिर पर संपन्न हुई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक | अब स्वच्छता सर्वेक्षण में नगरपालिका की वाल पेंटिंग से पार पाने की फिसड्डी कवायद | जिला अभी भी उम्मीदो के सहारे टिका है, देखना है कलेक्टर श्री भरसट किस किनारे जा कर बैठते है | राजनीति में हिम्मत... और हिम्मत की राजनीति... |

नवरात्री में मातारानी चोक में छाया गरबों का रंग
10, Oct 2021 4 years ago

image

महिला-पुरूष गुजराती स्टाईल में गरबारास व डाण्डीयारास खेलते दिखाई दिए
माही की गूंज, अलीराजपुर 
        नवरात्री उत्सव के दौरान अलीराजपुर में हर जगह गरबों की धुम मची है। हर जगह महिला व पुरूष एवं युवक-युवतियां व बच्चें गरबे के रंग में रंगे हुए है। महिला-पुरूष गुजराती स्टाईल में गरबारास व डाण्डीयारास खेलते दिखाई दे रहे है। इसी कड़ी में राठौड़ समाज के द्वारा नवरात्री पर्व पर शानदार गरबे का आयोजन किया गया है। जहा राठौड़ समाज के युवक-युवतियां एक जैसी पिले रंग की ड्रेस  व महिलाए पिली साडि़यों में गरबे खेलने के लिए पाण्डाल में पहुंचे। मातारानी चौक पर पाण्डल की जगमग रोनी हर किसी को अपनी ओर आकर्षित कर रही है। प्रतिदिन रात्री 8 बजे महाआरती के बाद गरबारास प्रारम्भ हो जाता है। पूरे नगर में इस आयोजन की जमकर प्रशंसा हो रही है। पंचेश्वर रामायण मण्डल द्वारा प्रतिदिन एक से बढ़कर एक सुन्दर गरबे व भजनों की प्रस्तुती हो रही है। प्रतिदिन पाण्डाल में पाईप द्वारा इत्र की व फव्वारो की बरसात हो रही है। राठौड़ समाज अध्यक्ष किनलाल राठौड व राठौड़ युवामंच अध्यक्ष कमल राठौड़, महिला मण्डल पूर्व अध्यक्ष टीना राठौड़ एवं मातारानी महिला मण्डल अध्यक्ष श्रीमती अयोध्या कैला राठौड़, नवदुर्गा उत्सव समिति मातारानी चोक के अध्यक्ष कान्तिलाल राठौड़ (दर्शन वाले) ने बताया की प्रतिदिन अलग-अलग ड्रेस कोड में गरबारास का आयोजन होगा। प्रतिदिन महाआरती के बाद प्रसादी का वितरण होगा। मिडिया प्रभारी कृष्णकान्त बेडि़या ने बताया की गरबारास में कोरोना की गाईड लाईन का पालन किया जा रहा है।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |