Friday, 14 ,August 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

हर घर तिरंगा अभियान के तहत् लायंस क्लब के तत्वाधान में निबन्ध प्रतियोगिता आयोजित | ट्रक की चपेट में आई बाईक 2 की दर्दनाक मौत | आर्यिका 105 श्री विनम्रज्योति माताजी का सल्लेखना पूर्वक उत्कृष्ट समाधि मरण | शहर में चोरों का आतंक, तीन घरों के ताले टूटे, एक से 2.60 लाख नकद और जेवरात चोरी | बैडमिंटन में दीपशिखा पंचाल का संभाग स्तर पर चयन | कुएं में डूबने से मौत | चोरों ने किया चोरी करने का प्रयास हुए नाकाम | श्री सांवरिया सेठ पैदल पालकी यात्रा का भव्य समापन | तारखेड़ी से लौट रहे युवक के साथ हुई लूट की वारदात, जांच में जुटी पुलिस | रातों रात गायब हुआ चालीस बाय चालीस का टीन शेड | इंद्रदेव को खुश करने के लिए मनाई उज्जैयिनी | रोहित हत्याकांड के 21 दिन बाद भी कानून का इंसाफ अधूरा | दस वर्ष के लंबे संघर्ष के बाद मिली सफलता, खनिज निरीक्षक के पद पर हुए चयनित | कनेक्शन काटने के नाम पर रिश्वत की मांग, शिकायत हुई तो फर्जी हस्ताक्षर कर लगा दिया आवेदन | सभी ग्राम पंचायत मे हुए ट्रांसफर तो परवाड़ा ग्राम पंचायत के सचिव का क्यों नहीं हुआ ट्रांसफर...! | संभागायुक्त ने किया कलेक्टर, जिला पंचायत, जोबट एसडीएम एवं तहसील कार्यालयों का निरीक्षण | अंतर-जिला वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश | अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, बड़ा हादसा टला | हत्या या आत्महत्या... | कुएं से मिला देवर-भाभी का शव, दो दिन से थे लापता |

निर्माणाधीन बाइक शोरूम के चौकीदार की अज्ञात आरोपियों ने की हत्या
16, May 2021 5 years ago

image

माही की गूंज, रतलाम 
     जिले के जावरा में निर्माणाधीन बाइक शोरूम के चौकीदार की अज्ञात आरोपियों द्वारा नृशंस हत्या करने का मामला सामने आया। आरोपी परिसर में रखी एक बाइक भी चोरी कर के ले गए। सूचना मिलने पर सुबह एसपी गौरव तिवारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। फिलहाल पुलिस मामले को सुलझाने में जुटी हुई है।
     पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि, जावरा में जावरा-मंदसौर रोड पर मोटरसाइकिल के एक शोरूम भवन के निर्माण का कार्य चल रहा है। यहां चौकीदारी कर रहे शंभूसिंह राठौड़ (65) की अज्ञात बदमाशों ने हत्या कर दी। घटना शनिवार-रविवार रात 12 से 1 बजे के मध्य की बताई जा रही है। मृतक शंभू सिंह का शव निर्माणाधीन परिसर में ही उसके खाट से थोड़ी दूरी पर मिला। मृतक के पैर बदमाशों ने वहाँ मौजूद रस्सी से ही बांध दिए थे और उसके सिर पर लकड़ी से हमला किया। खून बहने से मृतक की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार रविवार सुबह लगभग साढ़े 6 बजे मृतक का लड़का मौके पर पहुंचा, तो उसने पिता को इस हालत में देखा। जिसके बाद लड़के ने पुलिस को सूचना दी। निर्माणाधीन परिसर में नई 91 बाइक भी रखी हुई थी, जिसमें से एक बाइक गायब है। वहीं एक बाइक परिसर में ही अलग खड़ी मिली। आशंका जाहिर की जा रही है कि, बाइक चोरी के लिए आरोपियों ने इस घटना को अंजाम दिया हो। फिलहाल पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर मामले को सुलझाने में जुटी हुई है।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |