Friday, 27 ,November 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

वर्तमान राजनीति में नेता व जनप्रतिनिधि क्या शासक को मालिक व आम जनता को सेवक मानने लगे हैं...? | माही नर्मदा मांगे खवासा क्षेत्र, धरना स्थगित | सरकार को तमाचाः पानी के लिए अनिश्चितकालीन धरना शुरू | क्या थान्दला विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी कलसिंह भाभर तय है..? | पंचायत में 3 लाख से अधिक की लागत वाला सार्वजनिक शौचालय बदहाल, आधा-अधूरा निर्माण कराए जाने के आरोप | क्रेन की टक्कर से दो बैंक मैनेजरों की मौत | वायरल फीवर का प्रकोप, हाथ-पैर व जोड़ों के दर्द से परेशान ग्रामीण | सड़क हादसे के बाद व्यवस्था पर उठे सवाल, डेढ़ घंटे तक नहीं पहुंची 108 एंबुलेंस और पुलिस बल | भैस को लेकर पानी पिलाने गया पुत्र का दूसरे दिन तालाब के किनारे मिला शव | निर्मला भूरिया की मौजूदगी में खेड़ा-गलती बैराज की शुरुआत, सवाल भूमिपूजन के बाद निर्माण की रफ्तार क्या होगी? | बड़े धूमधाम से मनाई जा रही है नवरात्रि | होनहार छात्र की मौत से गांव में शोक की लहर | असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न |

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य आग्रह कार्यक्रम में धर्म प्रमुखों से किया संवाद
08, Apr 2021 5 years ago

image

माही की गूंज, अलीराजपुर
     कोविड-19 के मद्दनेजर मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान द्वारा स्वास्थ्य आग्रह कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेभर के विभिन्न धर्मों के धर्म प्रमुखगण, संतों से संवाद किया। वीडियो कॉन्फ्रेन्स के माध्यम से मुख्यमंत्री चौहान ने सभी से आह्वान किया कि, कोरोना वायरस के संक्रमण के रोकथाम के प्रयासों में वे भी सहयोग करें। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि, मास्क अनिवार्य रूप से पहने, सोल डिस्टेन्सींग का पालन करते हुए हाथों को साबुन अथवा सेनेटाइजर से थोडे-थोडे समय में साफ करते रहे। साथ ही 45 वर्ष से अधिक आयु के प्रत्येक व्यक्ति वैक्सीन जरूर लगवाए। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि, कोरोना से बचाव के प्रयासों में प्रत्येक धर्म के व्यक्तियों वालेन्टीयरी आगे आए और सहयोग करें। आमजन को धर्मगुरू मार्गदर्शन प्रदान करने में अहम भूमिका निभा सकते है। 
     इस अवसर पर भोपाल में आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से विभिन्न धर्मां के धर्मावलंबियों ने भी सभी से कोरोना वायरस से बचाव हेतु मास्क लगाने, सोशल डिस्टेन्सींग का पालन, हाथों को साबुन, सेनेटाइजर से साफ करने तथा वैक्सीन अनिवार्य रूप से लगवाने का आह्वान किया। इस अवसर पर पॉवर पाइंट प्रजेन्टेन के माध्यम से दे सहित प्रदेश में कोरोना के एक्टीव केसों और प्रशासन द्वारा किये जा रहे प्रयासों के बारे में बताया गया। अलीराजपुर में भी विडियो कॉन्फ्रेन्स कक्ष में विभिन्न समाजों के धर्मगुरूजन एवं प्रतिनिधिगण उपस्थित थे। 


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |