Tuesday, 20 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

सड़क हादसे के बाद व्यवस्था पर उठे सवाल, डेढ़ घंटे तक नहीं पहुंची 108 एंबुलेंस और पुलिस बल | भैस को लेकर पानी पिलाने गया पुत्र का दूसरे दिन तालाब के किनारे मिला शव | निर्मला भूरिया की मौजूदगी में खेड़ा-गलती बैराज की शुरुआत, सवाल भूमिपूजन के बाद निर्माण की रफ्तार क्या होगी? | बड़े धूमधाम से मनाई जा रही है नवरात्रि | होनहार छात्र की मौत से गांव में शोक की लहर | असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! |

नवागत कलेक्टर ने पदभार किया ग्रहण, अधिकारियों की ली बैठक
13, Jul 2023 3 years ago

image

माही की गूंज, अलीराजपुर। 

          नवागत कलेक्टर अभय अरविंद बेडेकर ने बुधवार को अलीराजपुर जिला कलेक्टर का पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण के तत्काल बाद उन्होंने विभागीय अधिकारीगण की बैठक ली। बैठक में उन्होंने विभागीय अधिकारीगण से परिचय प्राप्त करते हुए विभाग संबंधित एवं स्टाॅफ संबंधित जानकारी ली। बैठक में उन्होंने निर्देश दिए कि कार्यालय निर्धारित समय सुबह 10 से शाम 6 बजे तक संचालित होंगे। अधिकारी एवं कर्मचारी निर्धारित समय अनुसार कार्यालय में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे। कलेक्टर बेडेकर ने निर्देश दिए कि सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त होने वाले प्रकरणों का पॉजिटिव निराकरण सुनिष्चित हो। जन सुनवाई में प्राप्त होने वाले प्रकरणों की जानकारी लेते हुए उन्होंने जन सुनवाई के प्रभावी कियान्वयन संबंधित आवष्यक निर्देष दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक कार्यालय में सफाई और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाए। जिले के नगरीय क्षेत्र में सफाई और स्वच्छता को लेकर विशेष प्रयास किये जाए। उन्होंने अलीराजपुर सीएमओ को स्वच्छता और सड़कों के दोनों ओर दुकानों के बाहर पार्किंग सहित यातायात व्यवस्था बेहतर हो इसके लिए विशेष प्रयास किये जाने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने निर्वाचन कार्यों के बारे में भी जानकारी ली। नवागत कलेक्टर बेडेकर का पुष्पगुच्छ से स्वागत पुलिस अधीक्षक हंसराज सिंह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अभिषेक चौधरी, अपर कलेक्टर श्रीमती अनुपमा चौहान, एसडीएम अलीराजपुर श्रीमती लक्ष्मी गामड, एसडीएम सुश्री प्रियांषी भंवर सहित अन्य विभाग के अधिकारीगण ने किया।



माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |