Wednesday, 27 ,September 2023
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

ईदमिलादुन्नबी पर बोहरा समाज ने निकाला जुलूस | भाजपा ने विधानसभा चुनाव उम्मीदवार की दूसरी लिस्ट की जारी | नगर के विभिन्न मंदिरों में नो दिवसीय भागवत कथा का हो रहा आयोजन | यात्रा का रूट बदलने से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी नाराजगी, इंतजार करते रहे लोग निराश लौटे | स्वास्थ्य खराब होने के चलते मुस्लिम समाज के धर्मगुरु गुजरात के बडौदा में भर्ती | अपने निर्धारित समय से पांच घण्टे विलंब से पहुंची आक्रोश यात्रा, हजारों की संख्या में पहुंचे कांग्रेसी कार्यकर्त्ता | तेज वर्षा के बावजूद जन आक्रोश यात्रा के लिए मैदान में डटा रहा जन समूह | जनजाति कार्य विभाग में चल रही भारी गड़बड़ी, कलेक्टर मेडम जरा रिकॉर्ड भी खंगाल लो | सुस्त पुलिस के हत्थे अब तक नही चढ़े बलात्कारी गेंग के आरोपी, अवैध शराब मामले में भी आरोपी तक तय नही | विधायक ने ग्रामों में किया 200 से अधिक श्री गणेश की मूर्तियों का वितरण | पंचेड़ में युवक की चाकू घोंप कर की हत्या, गाँव में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात | भाजपा खेल सकती है नए चेहरे पर दाव | पुराने तालाब का वेस्टवेयर नहीं होने के कारण फूटने की जताई जा रही संभावना | गांव के आसपास घूम रहे दो जंगली तेंदुए, ग्रामीणों में भय का माहौल | अचानक रोड पर गिरा पेड़, प्रशासन के इंतजार के बजाए ग्रामीणों ने किया मार्ग शुरू | भ्रष्टाचार हो रहा था जब जाग जाते तो आज अतिवृष्टि पर नही फटता बिल | जोरदार बाढ़, नालापुर होने से मांगोद-मनावर टुलेन मार्ग हुआ अवरूद्ध | थांदला जनपद के बेडावा के समीप फूटा तालाब आठ से अधिक बह जाने की सुचना बच्चे के साथ तीन शव अलग अलग स्थानों से मिले | पावागढ़ दर्शन हेतु सैकड़ो भक्तों को निजी खर्च पर ले गए दीपक चौहान | विधायक यादव ने नर्मदा किनारे बाढ ग्रस्त गावों का किया दौरा, प्रभावितों को हर संभव दी जाएगी सहायता |

जोबट विधानसभा मे इस बार भाजपा से कोन होगा दावेदार
Report By: फिरोज पठान 29, Jul 2023 1 month ago

image

इंदर सिंह डावर, माधोसिंह डावर या विशाल रावत

माही की गूंज, अलीराजपुर। 

           मध्यप्रदेश मे आने वाले दिनो मे विधानसभा चुनाव होना है, जिसको लेकर भाजपा ओर कांग्रेस दोनो दल जिताऊ उम्मीदवार को टिकट देने पर विचार कर रहे है। मगर अलीराजपुर जिले की जोबट विधानसभा क्षेत्र मे चोराहो पर जन चर्चा है कि, इस बार विधानसभा क्षेत्र से अब भाजपा की ओर से विधायक पद का दावेदार कोन होगा। राजनीतिक गलीयो मे तीन नामो को लेकर चर्चा जोरो पर है। पहले नंबर पर भाजपा से पूर्व विधायक माधोसिंह डावर, जो की वर्तमान मे वन विकास निगम के अध्यक्ष है। जो 2003 मे कांग्रेस से भाजपा मे शामिल होकर उम्मीदवार बने ओर प्रदेश मे उमा भारती की लहर के कारण विजय हूए। वही वर्ष 2008 मे कांग्रेस की सूलोचना रावत के सामने हार का सामना करना पढा। वही 2013 मे फिर भाजपा ने माधोसिंह डावर को उम्मीदवार बनाया ओर जीत दर्ज की। वर्ष 2018 मे कांग्रेस की कलावती भूरिया ने भाजपा से उम्मीदवार रहे माधोसिंह डावर को करारी शिकस्त दी। वही कलावती भुरिया के देहांत के बाद उपचुनाव मे पार्टी ने माधोसिंह डावर पर भरोसा नही किया ओर कांग्रेस छोड कर आई सुलोचना रावत को अपना उम्मीदवार बनाया ओर सूलोचना रावत ने कांग्रेस के उम्मीदवार महेश पटेल को हराकर जोबट मे भाजपा का परचम लहराया। वही अब वर्ष 2023 मे भी इनका नाम सामने आ रहा है।

दूसरे नंबर पर आजाद नगर जनपद पंचायत अध्यक्ष इंदरसिंह डावर है भाजपा के प्रबल दावेदार 

          आजाद नगर के जनपद अध्यक्ष इंदरसिंह डावर का नाम प्रमुखता उभरकर सामने आ रहा है। पार्टी के लिए समर्पित इंदरसिंह डावर भाजपा के ऐसे दावेदार है। जब जोबट विधानसभा मे भाजपा के झंडे उठाने ओर उसे लगाने के लिए कार्यकर्ता नही मिलते थे तब इंदरसिंह डावर जैसे कार्यकर्ता ने भाजपा को जीवित रखा। 1990 में तत्कालीक भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मे राम रथ यात्रा निकाली, जिसमे देश के हर शहर प्रत्येक गाँव-गाँव में पहुँची जिसमें कार्यकर्ताओं ने नगर एवं गाँव के हर फलिया से राम शिला (ईंट) एकत्रीत कर राम रथ यात्रा नगर में भ्रमण कर सक्रिय भुमिका निभाई। 1992 में माननीय डॉ. मुरली मनोहर जोशी एवं नरेन्द्र मोदी के नेत्रत्थ में देश एकता यात्रा निकाली गई जो कि जम्मू कश्मीर के श्रीनगर के लाल चौक पर झंडा फहराया। इस यात्रा का भाबरा जिला झाबुआ से 6-7 कार्यकर्ताओं के साथ जम्मु तक यात्रा की एवं धारा 370 हटाओ एवं एक देश में 2 विधान नहीं चलेंगे के नारो के साथ यह यात्रा में सम्मिलीत हुए। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नेत्रत्व में भींड अधिवेशन एवं कई आन्दोलनों में भाग लिया है।

          1993 में नगर के चुनाव हुए उसमें पहली बार वार्ड क्र. 6 से चुनाव लड़ा 8 वोटो से पराजित होकर पार्टी का सतत् कार्यकर्ता रहे। 1998 में पुनः नगर पंचायत के चुनाव हुए उसमे वार्ड क्र. 7 से 120 वोटो से जीत कर एक दशक तक नगर पंचायत में पार्षद के रूप में नेत्रत्व किया। 1966 के बाद कांग्रेस की दिग्विजयसिंह कि सरकार को हटाने के बिजली, पानी, सडक, महंगाई जैसे मुद्दो पर आंदोलन किया। 2003 में भारतीय जनता पार्टी को मध्य प्रदेश में सरकार बनाने का अवसर मिला। संघ सेवा भारती के माध्यम से 2001 में महत्वपूर्ण कार्य गाँव-गाँव में देवालय का कार्य एवं 2002 में झाबुआ में विशाल हिन्दु 2005 में भाबरा में RSS का शीत शिविर सम्पन्न हुआ। तत्काल मे आमखुट की एक घटना में अर्जुन पाल जी शहीद हुए, संगम का कार्य किया। उनकी अश्ती कलश यात्रा अलीराजपुर जिले के संघ कि दृष्टी से जिले के 26 खण्डो में यात्रा का 16 दिन तक लगातार पुर्ण समय देकर नेत्रत्व किया। सहकारी संस्था मर्यादित (सोसायटी) में अध्यक्ष बना ढाई साल के कार्यकाल के बाद जनपद पंचायत का चुनाव हुआ, उसमें जनपद सदस्य के रूप में 4 ग्राम पंचायत में विजय होकर जनपद का अध्यक्ष चुना गया। 5 साल का कार्यकाल पुर्ण किया व महिला आरक्षित अध्यक्ष पद होने के कारण चुनाव नहीं लड़ा। 2022 में पुनः जनपद सदस्य का चुनाव लड़ा और लगातार दुसरी बार जनपद का अध्यक्ष चुना गया। 1996 के बाद से आज दिनांक तक कोई भी चुनाव नही हारा। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष के नेत्रत्व में लक्ष्मीनारायण पाठक, सरदार पटेल अलीराजपुर, मनोहर सेठीया, शैलेष संगठन के प्रमुख दायित्व में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ में खण्ड कार्यवाह से जिला कार्यवाह तक पार्टी में मण्डल अध्यक्ष दो बारभारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रदेश कार्यकारणी सदस्य एवं अन्य अनुसंधीक संगठनो में कार्य करते हुए पार्टी का आज दिन तक सक्रीय सदस्य रहे। वही क्षेत्र मे इंदरसिंह डावर का बडा प्रभाव है इसी को देखते हूए इंदरसिंह डावर अब पार्टी से विधायक पद के लि  दावेदारी जताएंगे। वही क्षेत्र की जनता भी अब इंदरसिंह डावर को विधायक के रूप मे देखना चाहती है।

3 नंबर पर जोबट विधायक सूलोचना रावत के बेटे विशाल रावत का नाम 

          तीसरे नंबर पर आता है जोबट क्षेत्र की वर्तमान विधायक सूलोचना रावत के बेटे विशाल रावत का नाम विशाल रावत वर्तमान मे विधायक सूलोचना रावत के स्वास्थ्य मे खराबी के कारण जोबट क्षेत्र मे विधायक प्रतिनिधि के रूप मे कार्य सम्भाल रहे है। वर्ष 2018 के चुनाव मे  कांग्रेस से टिकट नही मिलने के कारण जोबट क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार कलावती भूरिया के सामने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप मे चुनाव मैदान मे उतरे थे ओर हार का सामना करना पडा था। क्षेत्र मे यूवा ओर कार्यकर्ता विशाल रावत से काफी नाराज चल रहे है पार्टी अगर इन्हे उम्मीदवार बनाती है तो बूरी तरह से हार का सामना करना पड सकता है। अब देखना होगा के भाजपा किसे अपना उम्मीदवार बनाती है।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |