Saturday, 13 ,June 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

पुरषोत्तम मास में गौदान करने से वैकुंठ की प्राप्ति होती है- आचार्य शास्त्री | विकास से पहले विनाश…!! | पाटीदार समाज ने किया मुक्तिधाम का सौंदर्यीकरण | मां भद्रकाली माताजी मंदिर पर संपन्न हुई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक | अब स्वच्छता सर्वेक्षण में नगरपालिका की वाल पेंटिंग से पार पाने की फिसड्डी कवायद | जिला अभी भी उम्मीदो के सहारे टिका है, देखना है कलेक्टर श्री भरसट किस किनारे जा कर बैठते है | राजनीति में हिम्मत... और हिम्मत की राजनीति... | माही की गूंजः खबर का असर | सप्ताह में दो दिन मुख्यालय पर तो एक दिन रात्रि विश्राम के कलेक्टर के आदेश पर पटवारियों में हलचल...? | जिले के हर कस्बे में चल रहे फर्जी आरओ वाटर प्लांट या फिर वाटर चिलर...? पेयजल गुणवत्ता की कोई गारंटी नहीं | वाह रे... सिस्टम जिंदा को मृत बताया... | संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका | जन्मदिवस पर वर्षितप आराधकों को करवाये पारणें | जल जीवन जल मिशन में बनी पानी की टंकी में पानी ही नहीं पहुंचा | मासूम की हत्या और महिला पर जानलेवा हमले के एक सप्ताह बाद भी पुलिस के हाथ खाली | नगरपालिका ने खुद अतिक्रमण कर लाखों में बैच दी 52 गुमटियां | विडंबनाः झाबुआ जिले की भूमि पर बन रहा डेम, झाबुआ जिले की भूमि से ही काली मिट्टी ले जाकर किया जा रहा कार्य | आर्थिक संकट की आहट... या नाकामियों पर देशभक्ति का घूंघट...? | लवेश स्वर्णकार पर मामला दर्ज, सहमति के साथ शारीरिक संबंध या दुष्कर्म....? | अवैध रेत के व्यापार पर निरंकुश हुआ विभाग ओर प्रशासन |

आशाग्राम की पहाड़ी पर लगने वाले 15 हजार पौधों का गड्डा खोदने का कार्य पूर्ण
05, Jul 2021 4 years ago

image

अब इंतजार है बारिश का 
माही की गूंज, बड़वानी
      मुख्यमंत्री के अंकुर अभियान के तहत आशाग्राम की पहाड़ी पर 15 हजार से अधिक पौधा रोपण की समुचित तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। इसके तहत जहां गड्डा खोदने का कार्य लगभग पूर्ण हो गया हैं। वही दो पाथ-वे एवं ड्रिप एरिगेशन हेतु दो टंकी का निर्माण कार्य प्रारंभ किया गया है।
      कलेक्टर शिवराजसिंह वर्मा ने रविवार को पुनः इस पहाड़ी पर पहुंचकर किए गए गड्डो का अवलोकन किया। वही एसडीएम घनश्याम धनगर से पहाड़ी पर बन रहे दो पाथ-वे एवं 30-30 हजार लीटर की दो पानी की टंकी के निर्माण संबंधित जानकारी प्राप्त की। इस दौरान कलेक्टर ने सुझाव दिया कि पहाड़ी के नीचे तार फेंसिंग के किनारे-किनारे खोदी गई खंती के समांतर बांस के पौधो का रोपण किया जाये। वही पहाड़ी पर लगने वाले पांच प्रजाति के पौधों के मध्य आकर्षक झोपड़ियों का भी निर्माण करवाने की बात कही। जिससे इस पहाड़ी पर आने वाले पर्यटक इन झोपड़ियों में बैठकर जलपान का आनंद ले सके।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |