Thursday, 15 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि | धूमधाम से मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी | प्रशासनिक फेरबदल एसडीएम तनुश्री मीणा को बालाघाट सीईओ की कमान |

21 सूत्रीय मांगों को लेकर करणी सेना कुच करेगी भोपाल
23, Dec 2022 3 years ago

image

सभी राजपूत संगठन एवं सर्व समाज को आंदोलन से जुड़ने का किया आव्हान

माही की गूंज, आम्बुआ।

         प्रदेश करणी सेना ने राजपूत तथा सर्व समाज के उत्थान हेतु 21 सूत्रीय एजेंडे को लेकर आगामी 8 जनवरी 2023 को भोपाल के जंबूरी मैदान में होने जा रहे आंदोलन एवं सभा हेतु सभी को भोपाल आने का आव्हान किया है।

         करणी सेना प्रमुख जीवनसिंह सिसोदिया ने अलीराजपुर जिले का दौरा किया। इसी कड़ी में वे आम्बुआ आए तथा यहां राजपूत समाज के कार्यकर्ताओं से संपर्क किया। उन्होंने बताया कि, करणी सेना 21 सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन कर रही है। जिसमें प्रमुख मांगे इस तरह है, आरक्षण का आधार आर्थिक हो तथा एक बार यह मिलने के बाद उन्हें दोबारा नहीं दिया जाए। एस.टी., एस.सी. की तर्ज पर सामान्य पिछड़ा वर्ग एक्ट बनाया जाए ताकि इस वर्ग को भी लाभ मिल सके। शिक्षक भर्ती प्रक्रिया को दुरस्त करने, अन्य भर्तीयो में 3 वर्ष की छूट। किसानों के हित में स्वामीनाथन कमेटी की सिफारसे लागू करने। रोजमर्रा की वस्तुओं को जीएसटी से बाहर करने। क्षत्रिय महापुरुषों के इतिहास से छेड़छाड़ को तुरंत रोकने तथा गौमाता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने एवं पद्मावत फिल्म के विरोध में दर्ज प्रकरण वापस लिए जाने। साथ ही शासकीय कर्मचारियों की रिटायरमेंट की आयु सीमा 65 वर्ष करने आदि मांगों को लेकर 8 जनवरी 2023 को भोपाल के जंबूरी मैदान में होने जा रहे आंदोलन में अधिक से अधिक संख्या में आने का आव्हान किया। इस अवसर पर आम्बुआ राजपूत समाज के संजय सिसोदिया, दीपक परिहार, राजेंद्र सिंह सोलंकी, कान्हा गहलोत, देवेंद्र सिंह गहलोत, वीरेंद्र सिंह, चिराग सोलंकी, नीरज सोलंकी, शशांक परिहार आदि उपस्थित रहे।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |