Friday, 16 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि | धूमधाम से मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी | प्रशासनिक फेरबदल एसडीएम तनुश्री मीणा को बालाघाट सीईओ की कमान |

फर्जी वन अधिकारी पटवा जी की दुकान पर डलवाया था छापा- हर्षविजयसिह गेहलोत
03, Mar 2023 3 years ago

image

वन परीक्षेत्र अधिकारी ने पुलिस अधीक्षक को लिखा पत्र

माही की गूंज, रतलाम।

         क्राइम ब्रांच वाइल्ड लाइफ केंद्रीय वन विभाग नई दिल्ली के फर्जी अधिकारी बनकर शातिर ठग ने 20 फरवरी 2021 को वन विभाग के अधिकारियों के साथ रतलाम की दो दुकानों, पटवा जी की दुकान चौमुखी पुल तथा हकीमुद्दीन गुलामअली, मिर्ची गली पर वन अधिकारियों हम पुलिस को साथ लेकर पंचनामा बनाया। क्राइम ब्रांच वाइल्ड लाइफ केंद्रीय वन विभाग नई दिल्ली के उक्त फर्जी अधिकारी बने दीपक कुमार के पद और अधिकारिता से संबंधित कोई भी दस्तावेज वन मंडल रतलाम के अभिलेखों में उपलब्ध नहीं है। लेकिन उस फर्जी अधिकारी के दुकान पर बने पंचनामे में हस्ताक्षर है। यह जानकारी वन मंत्री कुंवर विजय शाह ने सैलाना विधायक हर्षविजय गेहलोत के प्रश्न के उत्तर में दी।

गेहलोत ने फर्जी अधिकारी के दस्तावेज की प्रति मांगी थी

         20 फरवरी 2021 को फर्जी अधिकारी के साथ वन विभाग के 8 अधिकारियों/ कर्मचारियों तथा उसके अनुरोध पर पांच पुलिस अधिकारीयो ने रतलाम की दो दुकान पर छापा मारकर पंचनामा बनाया था। गेहलोत के प्रश्न लगाने के बाद वन संरक्षक एवं पदेन वनपरीक्षेत्र अधिकारी रतलाम ने 13 फरवरी 2023 को पुलिस अधीक्षक रतलाम को पत्र क्रमांक 584 लिखकर छापेमारी क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज, छापेमारी के अभिलेख, एवम सहयोगी पुलिसकर्मियो के नाम तथा अन्य दस्तावेज कार्यालय को उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। प्रश्न के उत्तर में बताया गया है कि, सीसीटीवी की रिकॉर्डिंग एवं समाचार पत्रों में दुकान की तलाशी लेते वक्त उसका छपा चित्र आदि संबंधित कोई भी जानकारी  विभाग के अभिलेखों में नहीं है।



माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |