Tuesday, 18 ,August 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

हर घर तिरंगा अभियान के तहत् लायंस क्लब के तत्वाधान में निबन्ध प्रतियोगिता आयोजित | ट्रक की चपेट में आई बाईक 2 की दर्दनाक मौत | आर्यिका 105 श्री विनम्रज्योति माताजी का सल्लेखना पूर्वक उत्कृष्ट समाधि मरण | शहर में चोरों का आतंक, तीन घरों के ताले टूटे, एक से 2.60 लाख नकद और जेवरात चोरी | बैडमिंटन में दीपशिखा पंचाल का संभाग स्तर पर चयन | कुएं में डूबने से मौत | चोरों ने किया चोरी करने का प्रयास हुए नाकाम | श्री सांवरिया सेठ पैदल पालकी यात्रा का भव्य समापन | तारखेड़ी से लौट रहे युवक के साथ हुई लूट की वारदात, जांच में जुटी पुलिस | रातों रात गायब हुआ चालीस बाय चालीस का टीन शेड | इंद्रदेव को खुश करने के लिए मनाई उज्जैयिनी | रोहित हत्याकांड के 21 दिन बाद भी कानून का इंसाफ अधूरा | दस वर्ष के लंबे संघर्ष के बाद मिली सफलता, खनिज निरीक्षक के पद पर हुए चयनित | कनेक्शन काटने के नाम पर रिश्वत की मांग, शिकायत हुई तो फर्जी हस्ताक्षर कर लगा दिया आवेदन | सभी ग्राम पंचायत मे हुए ट्रांसफर तो परवाड़ा ग्राम पंचायत के सचिव का क्यों नहीं हुआ ट्रांसफर...! | संभागायुक्त ने किया कलेक्टर, जिला पंचायत, जोबट एसडीएम एवं तहसील कार्यालयों का निरीक्षण | अंतर-जिला वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश | अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, बड़ा हादसा टला | हत्या या आत्महत्या... | कुएं से मिला देवर-भाभी का शव, दो दिन से थे लापता |

अवैध कालोनी काटकर प्लाट बेचने वाले कालोनाइजर पर हुई एफआईआर
26, Dec 2020 5 years ago

image

माही की गूंज, बड़वानी

     नगर के दशहरा मैदान से लगी हुई पूजा स्टेट बी कालोनी काटकर लोगो को प्लाट बेचने वाले कालोनाइजर तस्व्वर मिर्जा पर एसडीएम बड़वानी के निर्देश पर नगरपालिका सीएमओ ने थाने में एफआईआर दर्ज करवाई है।

एसडीएम बड़वानी श्री धनगर से प्राप्त जानकारी अनुसार पूजा स्टेट बी कालोनी के कुछ रहवासियों ने जनसुनवाई में कालोनाइजर तस्व्वर मिर्जा के विरूद्ध धोखाधड़ी करते हुए बिना डायवर्सन किए प्लाट विक्रय करने एवं कालोनी में मूलभुत सूविधा नहीं होने की शिकायत दर्ज कराई थी। सन् 2013 में हुई इस शिकायत पर तत्कालीन कलेक्टर ने तत्कालीन एसडीएम से जांच कराई थी। उस पर से एसडीएम ने कालोनाइजर को जवाब पेश करने का अवसर दिया था। जिस पर से कालोनाइजर ने उत्तर पेश कर बताया था कि, पूजा स्टेट कालोनी बी के नाम से न तो कभी कालोनी विकसित की गई है और न किसी व्यक्ति को आवासीय प्रायोजन के लिये भूमि विक्रय की गई है। इस दौरान कृषि भू-खण्ड का टूकड़ा रजिस्टर्ड विक्रय पत्र के माध्यम से विक्रय करना बतलाया गया था।

     आगे हुई प्रशासनिक जांच में स्पष्ट हुआ कि, सिंचित कृषि भूमि को अनावेदक द्वारा छोटे-छोटे भू-खण्ड के रूप में बिना डायवर्सन कराए लोगो को विक्रय किया गया है। इस प्रकार अनावेदक ने भू-राजस्व आदि की चोरी की है। जिस पर से उसके विरूद्ध नगर तथा ग्राम निवेश अधिनियम 1973 की धारा 36, मध्यप्रदेश भू-राजस्व सहिता 1959 की धारा 59 एवं तत्समय प्रवृत्त धारा 172 तथा मध्यप्रदेश नगरपालिका अधिनियम 1961 की धारा 339 ग का स्पष्ट उल्लंघन करने पर थाना बड़वानी में एफाआईआर दर्ज करवाई गई है।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |