Sunday, 05 ,July 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

संभागायुक्त ने किया कलेक्टर, जिला पंचायत, जोबट एसडीएम एवं तहसील कार्यालयों का निरीक्षण | अंतर-जिला वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश | अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, बड़ा हादसा टला | हत्या या आत्महत्या... | कुएं से मिला देवर-भाभी का शव, दो दिन से थे लापता | 19 लाख की चोरी की घटना में पुलिस को मिली सफलता | अनाज व्यापारी की दुकान से दिन दहाड़े हुई लूट, सीसीटीवी कैमरे में कैद वारदात | 400 फीट खनन के बाद भी नहीं निकला पानी, बारहमासी जल के लिए उसी जगह फिर मशीन लगाकर करेंगे खनन | पुरषोत्तम मास में गौदान करने से वैकुंठ की प्राप्ति होती है- आचार्य शास्त्री | विकास से पहले विनाश…!! | पाटीदार समाज ने किया मुक्तिधाम का सौंदर्यीकरण | मां भद्रकाली माताजी मंदिर पर संपन्न हुई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक | अब स्वच्छता सर्वेक्षण में नगरपालिका की वाल पेंटिंग से पार पाने की फिसड्डी कवायद | जिला अभी भी उम्मीदो के सहारे टिका है, देखना है कलेक्टर श्री भरसट किस किनारे जा कर बैठते है | राजनीति में हिम्मत... और हिम्मत की राजनीति... | माही की गूंजः खबर का असर | सप्ताह में दो दिन मुख्यालय पर तो एक दिन रात्रि विश्राम के कलेक्टर के आदेश पर पटवारियों में हलचल...? | जिले के हर कस्बे में चल रहे फर्जी आरओ वाटर प्लांट या फिर वाटर चिलर...? पेयजल गुणवत्ता की कोई गारंटी नहीं | वाह रे... सिस्टम जिंदा को मृत बताया... | संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |

जिला पंचायत अध्यक्ष ने आम्बुआ अस्पताल तथा सड़क मरम्मत का किया निरीक्षण
11, Dec 2022 3 years ago

image

माही की गूंज, आम्बुआ।

         जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अनीता नागरसिंह चौहान ने अपने अल्प प्रवास के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों के साथ स्वास्थ्य केंद्र तथा कस्बों में किए गए सड़क मरम्मत का निरीक्षण किया। अनियमितताएं पाए जाने पर वरिष्ठ अधिकारियों को दूरभाष पर सुधार करने के निर्देश दिए।

         गूंज संवाददाता के अनुसार 9 दिसंबर को जिला पंचायत अलीराजपुर की अध्यक्षा तथा अपने कार्यों को तत्परता के साथ निपटान करने वाली श्रीमती अनीता चौहान आम्बुआ हाई सेकेंडरी स्कूल में छात्रों को साइकिल वितरण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित हो कर साईकिल वितरण करने के बाद भाजपा के कार्यकर्ताओं तथा नागरिकों के अनुरोध पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करने पहुंची। जहां पर कई अनियमितताएं मिली। उन्हें बताया गया कि, यहां का बी.एम.ओ ऑफिस अलीराजपुर कर दिया गया है जिसे वापस आम्बुआ मुख्यालय लाऐ जाए। चूंकि अभी विगत माह नवीन स्वास्थ्य भवन के लोकार्पण कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव के समक्ष जब यह मुद्दा उठाया गया था तब वे भी उपस्थित थी इस कारण अभी तक कार्यालय नहीं प्रारंभ करने पर नाराज होते हुए। जिला चिकित्सा अधिकारी से दूरभाष पर पूर्व तथा वर्तमान में मिली शिकायत के विषय में बात की तथा अविलंब ऑफिस आम्बुआ करने का निर्देश दिया। वे लैब टेक्नीशियन के कक्ष के बाहर कर्मचारी के इंतजार में 10-15 मिनट तक खड़ी रही तथा उन्होंने पंजीयन रजिस्टर का निरीक्षण किया इसी के साथ वर्षों से धूल खा रही हवा में लटकी एक्सरे मशीन को देखा। उन्हें नागरिकों जनप्रतिनिधियों ने बताया कि, 20- 25 वर्ष पूर्व स्थापित एक्सरे मशीन चालू ही नहीं की गई ऑपरेटर नहीं होने का हवाला देकर मशीन के अधिकांश कलपुर्जे एवं सामान जिला चिकित्सालय ले जाने की शिकायत मिली। प्रसूति कक्ष का भी निरीक्षण किया एवं जानकारी प्राप्त की उपस्थित चिकित्सक डॉ. हितेश मसीह, आयुष चिकित्सक श्रीमती सविता डावर ने श्रीमती चौहान को जवाब देकर संतुष्ट किया गया।

          अस्पताल के बाद आम्बुआ कस्बे में लोक निर्माण विभाग द्वारा कस्बे से लेकर जोबट तिराहे तक सड़क की मरम्मत के नाम पर थिगला करण की शिकायत पर उन्होंने निरीक्षण किया। घटिया मरम्मत पर नाराजगी जाहिर करते हुए संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर सड़क दुरुस्ती करण तथा डामरीकरण कराने का आश्वासन भी दिया। जिला पंचायत अध्यक्ष के भ्रमण से कस्बा वासियों को उम्मीद बढ़ी है कि, अब समस्याओं का निराकरण होगा। इस समय भाजपा मंडल अध्यक्ष जुवानसिंह रावत, भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विकास माहेश्वरी, सरपंच रमेश रावत,उप सरपंच थानसिंह भयडिया, निलेश राठौड़, यश राठौड़, भागीरथ चौहान तथा कई पत्रकार उपस्थित रहे।



माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |