Sunday, 06 ,September 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि | धूमधाम से मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी | प्रशासनिक फेरबदल एसडीएम तनुश्री मीणा को बालाघाट सीईओ की कमान | श्री सिद्धेश्वर महिला मंडल ने निकाली कावड़ यात्रा | हर घर तिरंगा अभियान के तहत् लायंस क्लब के तत्वाधान में निबन्ध प्रतियोगिता आयोजित | ट्रक की चपेट में आई बाईक 2 की दर्दनाक मौत | आर्यिका 105 श्री विनम्रज्योति माताजी का सल्लेखना पूर्वक उत्कृष्ट समाधि मरण | शहर में चोरों का आतंक, तीन घरों के ताले टूटे, एक से 2.60 लाख नकद और जेवरात चोरी | बैडमिंटन में दीपशिखा पंचाल का संभाग स्तर पर चयन | कुएं में डूबने से मौत | चोरों ने किया चोरी करने का प्रयास हुए नाकाम | श्री सांवरिया सेठ पैदल पालकी यात्रा का भव्य समापन | तारखेड़ी से लौट रहे युवक के साथ हुई लूट की वारदात, जांच में जुटी पुलिस | रातों रात गायब हुआ चालीस बाय चालीस का टीन शेड | इंद्रदेव को खुश करने के लिए मनाई उज्जैयिनी | रोहित हत्याकांड के 21 दिन बाद भी कानून का इंसाफ अधूरा | दस वर्ष के लंबे संघर्ष के बाद मिली सफलता, खनिज निरीक्षक के पद पर हुए चयनित | कनेक्शन काटने के नाम पर रिश्वत की मांग, शिकायत हुई तो फर्जी हस्ताक्षर कर लगा दिया आवेदन | सभी ग्राम पंचायत मे हुए ट्रांसफर तो परवाड़ा ग्राम पंचायत के सचिव का क्यों नहीं हुआ ट्रांसफर...! | संभागायुक्त ने किया कलेक्टर, जिला पंचायत, जोबट एसडीएम एवं तहसील कार्यालयों का निरीक्षण |

उपमंडी के समीप ही ट्रेक्टर ट्रॉली पलटी खाने से दो दर्जन मजदूर घायल, दो की मौके पर मौत
24, Dec 2020 5 years ago

image

राजस्थान-मध्यप्रदेश सिमा पर हुआ बड़ा  हादसा

माही की गूंज, रतलाम

    आज सुबह राजस्थान के मिरावता गांव से मध्यप्रदेश जा रहे मजदूर आज सुखेड़ा उपमंडी के समीप ट्रेक्टर-ट्रॉली के पलटी खाने से ट्राली में बैठे दो दर्जन मजदूर घायल हो गए, जबकि दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही कोटड़ी पुलिस व सुखेड़ा पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर, दुर्घटना में घायल हुए लोगो को 108 एम्बुलेंस की मदद से जावरा अस्पताल रेफर करवाय।

प्रशासन पहुंचा मौके पर

     घटना के बाद मध्यप्रदेश-राजस्थान के प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे है। पीपलौदा तसहलीदार और अरनोद तहसीलदार ने राहत एवं बचाव कार्यो को देखा तथा घायलों के उपचार के लिए समीपस्थ अस्पतालों को निर्देश दिए है। अरनोद तहसीलदार ने बताया कि, घायलों को अस्पताल भेज दिया गया है, मृतकों के परिजनों को सूचना दी जा रही है, शासन की ओर से प्राथमिक मदद उपलब्ध कराई जाएगी। मृतक राजस्थान के मिरावता गांव के बताए जा रहे है, जबकि ज्यादातर घायल भी राजस्थान के गांव के निवासी है।



माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |