Wednesday, 28 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

सड़क हादसे के बाद व्यवस्था पर उठे सवाल, डेढ़ घंटे तक नहीं पहुंची 108 एंबुलेंस और पुलिस बल | भैस को लेकर पानी पिलाने गया पुत्र का दूसरे दिन तालाब के किनारे मिला शव | निर्मला भूरिया की मौजूदगी में खेड़ा-गलती बैराज की शुरुआत, सवाल भूमिपूजन के बाद निर्माण की रफ्तार क्या होगी? | बड़े धूमधाम से मनाई जा रही है नवरात्रि | होनहार छात्र की मौत से गांव में शोक की लहर | असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! |

दर्दनाक हादसा: कचरा वाहन चालक की लापरवाही से युवती की मौत, लोगो ने चक्काजाम कर रखी मार्ग बदलने की मांग
10, Jan 2022 4 years ago

image

माही की गूंज, रतलाम

        नगर निगम रतलाम के कचरा वाहन के चालक ने युवती को करीब 500 से 600 मीटर दूर तक घसीट और कचरा वाहन से युवती नीचे गिर गई, गम्भीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। घटना को लेकर क्षेत्रवासियों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने चक्काजाम कर नगर निगम के वाहनों का विरियाखेड़ी से आवागमन बंद करने व मृतका के परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की। डेढ़ घण्टे बाद अधिकारियों के आश्वासन पर चक्काजाम खत्म किया गया।

         रिश्तेदार के यहां मन्नत कार्यक्रम पहुँची पूनम सोमवार दोपहर घर के बाहर सड़क किनारे बाटी सेक रहे रिश्तेदार को कचरा वाहन से टक्कर मारने के बाद वहां से भागने लगा, जिससे 23 वर्षीय पूनम भूरिया ने वाहन के सामने आकर वाहन की रुकवाने का प्रयास किया, लेकिन चालक ने वाहन नहीं रोका व तेजी से वाहन ले जाने लगा। पूनम ने वाहन पकड़ लिया और उस पर लटक गई। वाहन उसे घसीटता हुआ करीब 600 मीटर दूर जवाहर स्कूल के पास चौराहे तक ले गया। लोगों ने पीछा कर वाहन रुकवाने का प्रयास किया और अचानक रुके कचरा वाहन से पूनम  नीचे गिरी तो चालक वाहन लेकर भाग गया। जहॉ से पूनम को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया गया, जहां कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। 

         पूनम की मौत की खबर आते ही लोगों में आक्रोश छा गया और लोगी ने चक्काजाम कर आरोप लगाया कि, नगर निगम के वाहन चालक शराब के नशे में तेज गति से वाहन चलाते हैं जिससे आये दिन दुर्घटना होती है। नगर निगम से कई बार मांग की गई, लेकिन वाहनों का रूट नही बदला गया। जाम की स्थिति को नियंत्रण करने के लिए एसडीएम अभिषेक गौतम, सीएसपी हेमन्त चौहान, टीआई ओपी सिंह आदि मौके पर पहुंचे व ग्रामीणों से चर्चा कर मांगो का निराकरण करने का आश्वासन दिया।



माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |