Saturday, 27 ,July 2024
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

क्रिकेट खेलने गए दो नाबालिकों की पानी में डूबने से मौत | खाद्य सुरक्षाअधिकारियों की टीम ने जांच के लिए लिया चॉकलेट का नमूना | 100 दिवसीय जागरूकता अभियान में महिलाओं व बालिकाओं को नए कानून की दी जानकारी | 20 माह बाद भी अपने पुनरुद्धार की बाट जोह रही है सड़क | जिला पत्रकार संघ की जिला कार्यकारिणी का हुआ स्नेह मिलन समारोह | पुलिस ने 8 घण्टे के भीतर किया महिला की निर्मम हत्या का खुलासा | शिप्रा नदी में हाथ-पैर और मुँह बंधी लाश मिली | पांच मोटरसाइकिल के साथ चोर गिरफ्तार | जन्मप्रमाण पत्र के अभाव में कई बच्चो का भविष्य अंधकार में | सुंदराबाद में होगा महिला एवं बाल हितेषी पंचायत का गठन | अणु पब्लिक स्कूल में अलंकरण समारोह की धूम | अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना हुए तीन युवा | कृषि विभाग और पुलिस, सोयाबीन के वाहन को लेकर आमने-सामने | 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान को लेकर किए पौधरोपण | एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पुलिस विभाग ने किया पौधरोपण | ठंड-गर्मी का मौसम निकला अब कीचड़ में बैठेंगे सब्जी विक्रेता, सड़क किनारे बैठकर दुर्घटना को दे रहे न्योता | धरती हमारी माँ है, पौध रोपण कर सभी करे इसकी सेवा- न्यायाधीश श्री दिवाकर | धरती आसमां को जयकारों से गुंजायमान करते हुए अणुवत्स श्री संयतमुनिजी ठाणा 4 का थांदला में हुआ भव्य मंगल प्रवेश | पुलिस ने 24 घंटे के अंदर पकड़ा मोबाईल चोर | समरथमल मांडोत मंडी अध्यक्ष नियुक्त |

अंग्रेजी माध्यम की घोषणा के साथ हुआ शिशु मंदिर में खेलकूद समारोह का समापन
13, Dec 2022 1 year ago

image

माही की गूंज, धार/गुजरी।

         ग्राम गुजरी के सरस्वती शिशु मंदिर में खेलकूद प्रतियोगिता के समापन समारोह में नवीन सत्र के लिए विद्यालय की कक्षाएं अंग्रेजी माध्यम में संचालित होगी, इस बात की घोषणा की गई।

         सरस्वती शिशु मंदिर गुजरी में 10 दिनों से चल रहे खुशियों का खेल महोत्सव का समापन किया गया। समारोह में सर्वप्रथम मंचासीन अतिथियों द्वारा ज्ञान की देवी मां सरस्वती प्रणव अक्षर ओम एवं जगत जननी भारत माता का पूजन कर उनकी आराधना कर समापन समारोह का शुभारंभ किया गया। विद्यालय की बड़ी बहनों द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम की भूमिका प्रधानाचार्य अखिलेश तिवारी द्वारा रखी गई। 

         वही विगत 10 दिनों से चल रही प्रतियोगिताओं का शुभारंभ प्रतिदिन नवीन अतिथियों द्वारा किया गया। समापन दिवस पर प्रत्येक दिवस के अतिथियों द्वारा मंच पर आकर अपने अनुभव बताए गए। 

         विद्यालय द्वारा कुछ समय पश्चात नवीन शिक्षण सत्र में प्रवेश किया जा रहा है जिसके चलते नवीन सत्र से भैया-बहनों के शिक्षण में और अधिक गुणवत्ता आ सके इस हेतु विद्यालय नित नए क्रियाकलाप आयोजित करता रहता है। आज के समय को देखते हुए बालक हिंदी और अंग्रेजी दोनों में दक्ष होना चाहिए क्योंकि हिंदी हमारी मातृभाषा है इसलिए हिंदी में तो बच्चा दक्ष है ही परंतु अंग्रेजी में भी दक्ष होने के लिए विद्यालय द्वारा विद्यालय की छोटी कक्षाएं नवीन वर्ष से पूर्ण रूप से अंग्रेजी में होगा। छोटी कक्षाओं के लिए विद्यालय का माध्यम अंग्रेजी रहेगा। नवीन शिक्षा सत्र के लिए विद्यालय की छोटी कक्षाएं पूर्ण रूप से अंग्रेजी माध्यम में संचालित होगी। मंचासीन अतिथियों द्वारा नवीन सत्र के इस प्रवेश प्रारंभ सूचना पटल का उद्घाटन किया गया। वही प्रधानाचार्य अखिलेश तिवारी द्वारा इसके सभी बिंदुओं का वाचन किया गया।

         वही कार्यक्रम में भारत के गौरवशाली इतिहास के महापुरुष एवं बलिदानी पर छोटी कक्षाओं के बच्चों द्वारा मंच पर प्रस्तुति दी गई। प्रस्तुति में तरह-तरह की वेशभूषा से सजी बच्चे नजर आ रहे थे। वेशभूषा में किसी की श्रीराम की थी तो किसी की झांसी की रानी लक्ष्मीबाई किसी के तात्या टोपे की थी तो किसी की मीराबाई की थी तो कोई भगत सिंह का रूप लेकर भी मंच पर उपस्थित हुआ। इस माध्यम से भारत के गौरवशाली इतिहास के पन्नों को फिर से मंच पर बताया गया विद्यालय की छोटी कक्षाओं के नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा प्रस्तुतियां दी गई।

         बच्चों को संस्कारित वातावरण मिले ताकि वह इस देश को गौरवशाली और समृद्धशाली बना सके इस हेतु शिशु मंदिर सदैव तत्पर रहता है। परंतु सिर्फ शिशु मंदिर के प्रयास से यह कार्य पूर्ण नहीं हुआ है बल्कि यह शिक्षा संस्कार लेती पीढ़ी के पीछे सही मायनों में उनके माता-पिता हैं। जिन्होंने इस देश को गौरवशाली एवं समृद्धशाली बनाने का संकल्प लेकर अपने नौनिहालों का प्रवेश शिशु मंदिर में किया, ताकि वे अपने परिवार के साथ साथ देश के लिए भी कुछ कार्य कर सकें। ऐसे अभिभावकों का सम्मान शिशु मंदिर द्वारा किया गया।


          इसी कड़ी में मंचासीन अतिथियों द्वारा अभिभावकों के बीच जाकर पुष्प से वर्षा की गई, जिससे अभिभावकों के चेहरे प्रफुल्लित हो उठे। प्रतियोगिताओं में प्रथम व द्वितीय आए भैया-बहनों के नामों की घोषणा की गई। साथ ही बच्चों को अधिक गुणवत्तापूर्ण शिक्षण मिल सके एवं नई शिक्षा नीति के अंतर्गत प्रयोगात्मक शिक्षण कल आप उसे मिल सके इस हेतु विद्यालय द्वारा स्मार्ट क्लास प्रारंभ की जा रही है। इस हेतु स्मार्ट एलईडी टीवी का उद्घाटन अतिथियों द्वारा किया गया। जिससे बच्चे आज के समय से अपडेट रहे और उन्हें अधिक गुणवत्तापूर्ण शिक्षण मिल सके राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अंतर्गत बच्चा देखकर ज्यादा अधिक तरीके से समझ सकता है। अतः शिक्षण कार्य रुचिपूर्ण एवं गुणवत्तापूर्ण रहे इस हेतु इस स्मार्ट क्लास के माध्यम से यह प्रयास किया जा रहा है।

          कार्यक्रम के अंत में अतिथियों का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। प्रधानाचार्य अखिलेश तिवारी द्वारा समापन समारोह के विषय में अपने शब्दों में बताया गया कि, बच्चे के सर्वांगीण विकास हेतु उसे शिक्षण के साथ-साथ खेलकूद कराना भी आवश्यक है। जिससे वह मानसिक रूप से तो ठीक रहे परंतु शारीरिक रूप से भी उत्तम हो। इसी दृष्टि को ध्यान में रखते हुए यह प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। जिसके चलते सभी बच्चों के चेहरे पर खुशियां झलकती है। इस हेतु इसका नाम खुशियों का खेल महोत्सव दिया गया। यह खुशियों का खेल महोत्सव 10 दिनों तक चला जिसमें कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। शारीरिक व बौद्धिक दोनों प्रकार की प्रतियोगिताओं का समावेश इस महोत्सव में हुआ

          जहां शारीरिक में मैदानी प्रतियोगिता कबड्डी, खो-खो, क्रिकेट, लंबी कूद, ऊंची कूद हुई वही बौद्धिक में दिमागी प्रतियोगिता प्रश्न मंच, तत्कालीन भाषण, वाद-विवाद, अंताक्षरी, मेहंदी, रंगोली जैसी प्रतियोगिताएं की गई। प्रतिदिन इन प्रतियोगिताओं का शुभारंभ ग्राम के नवीन अतिथियों द्वारा किया जाता रहा एवं आज इस समापन अवसर पर उन सभी अतिथियों के अनुभव हमारे बीच आए इन प्रतियोगिताओं में कई भैया बहन विजेता हुए। जिन्हें आगामी कार्यक्रम में प्रमाणपत्र एवं उपहार देकर पुरस्कृत किया जाएगा।


          प्रधानाचार्य द्वारा बताया गया कि, बच्चों का शिक्षण और अधिक गुणवत्तापूर्ण एवं प्रयोगात्मक तरीके से हो इस हेतु विद्यालय द्वारा स्मार्ट क्लास का उद्घाटन किया जा रहा है। जिसमें अतिथियों द्वारा स्मार्ट एलइडी टीवी का उद्घाटन मंच पर किया जाएगा, ताकि इस विधि द्वारा  बालक आज के समय से अपडेट हो सके। साथ ही आज इस शुभ अवसर पर नवीन सत्र हेतु प्रवेश प्रारंभ की सूचना पटल का उद्घाटन भी अतिथि द्वारा किया जाएगा। विद्यालय द्वारा नवीन सत्र हेतु नवीन गतिविधियां संचालित होने जा रही है। जिसमें विशेष रूप से छोटी कक्षाएं पूर्ण रूप से इंग्लिश मीडियम रहेगी एवं प्ले स्कूल की सुविधा भी विद्यालय द्वारा उपलब्ध रहेगी। वही अगले वर्ष के लिए वाहन सुविधा भी उपलब्ध होगी। आगामी नवीन सत्र हेतु प्रवेश प्रक्रिया दिनांक 12 जनवरी से प्रारंभ की जाएगी। पहले प्रवेश पाने पर विद्यालय द्वारा गणवेश नि:शुल्क प्रदान की जाएगी। 

          मंचासीन अतिथियों में महेश जयसवाल, ग्राम के सरपंच मुकेश भूरिया, रामेश्वर शर्मा, मुन्नालाल कांसल एवं ग्राम भारती धार के जिला प्रमुख ओमप्रकाश दहिया रहे। कार्यक्रम का संचालन गुजरी प्रधानाचार्य अखिलेश तिवारी द्वारा किया गया। कार्यक्रम की पूर्ण रूपरेखा विद्यालय के समस्त आचार्य परिवार द्वारा तैयार की गई। उक्त जानकारी धार जिला प्रचार प्रसार प्रमुख अखिलेश तिवारी द्वारा दी गई।



माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |