Wednesday, 08 ,July 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

सभी ग्राम पंचायत मे हुए ट्रांसफर तो परवाड़ा ग्राम पंचायत के सचिव का क्यों नहीं हुआ ट्रांसफर...! | संभागायुक्त ने किया कलेक्टर, जिला पंचायत, जोबट एसडीएम एवं तहसील कार्यालयों का निरीक्षण | अंतर-जिला वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश | अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, बड़ा हादसा टला | हत्या या आत्महत्या... | कुएं से मिला देवर-भाभी का शव, दो दिन से थे लापता | 19 लाख की चोरी की घटना में पुलिस को मिली सफलता | अनाज व्यापारी की दुकान से दिन दहाड़े हुई लूट, सीसीटीवी कैमरे में कैद वारदात | 400 फीट खनन के बाद भी नहीं निकला पानी, बारहमासी जल के लिए उसी जगह फिर मशीन लगाकर करेंगे खनन | पुरषोत्तम मास में गौदान करने से वैकुंठ की प्राप्ति होती है- आचार्य शास्त्री | विकास से पहले विनाश…!! | पाटीदार समाज ने किया मुक्तिधाम का सौंदर्यीकरण | मां भद्रकाली माताजी मंदिर पर संपन्न हुई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक | अब स्वच्छता सर्वेक्षण में नगरपालिका की वाल पेंटिंग से पार पाने की फिसड्डी कवायद | जिला अभी भी उम्मीदो के सहारे टिका है, देखना है कलेक्टर श्री भरसट किस किनारे जा कर बैठते है | राजनीति में हिम्मत... और हिम्मत की राजनीति... | माही की गूंजः खबर का असर | सप्ताह में दो दिन मुख्यालय पर तो एक दिन रात्रि विश्राम के कलेक्टर के आदेश पर पटवारियों में हलचल...? | जिले के हर कस्बे में चल रहे फर्जी आरओ वाटर प्लांट या फिर वाटर चिलर...? पेयजल गुणवत्ता की कोई गारंटी नहीं | वाह रे... सिस्टम जिंदा को मृत बताया... |

सर्राफा व्यापारी से लुटेरों ने नगद एवं चांदी की लूट की वारदात को दिया अंजाम
28, Feb 2023 3 years ago

image

डेढ़ लाख नगद ओर 750 ग्राम चांदी की लूट

माही की गूंज, रतलाम।

         सोमवार को जिले के रावटी थाना क्षेत्र अंतर्गत एक सर्राफा व्यवसाई से लूट का मामला सामने आया। नामली के सर्राफा व्यवसाई सत्यनारायण सोनी नामली से रावटी रोज डेली अप डाउन करता है। लूट के शिकार व्यापारी के पास लगभग  डेढ़ लाख रुपए नगद और 750 ग्राम चांदी थी। सर्राफा व्यवसाई मोटरसाइकिल पर सवार होकर रतलाम की ओर आ रहा था की मोरवानी रोड पर धोलावाड़ घाट के समीप उसके साथ यह घटना घटी। घटनाक्रम के अनुसार फरियादी ने बताया है कि वह मोटरसाइकिल पर अकेला आ रहा था इसी दौरान जो मोटरसाइकिल पर 4 लोग इसके पीछे आए और इनमें से कोई व्यक्ति ने बोला कि यही है उसके बाद उसके सिर पर लकड़ी के लट्ठ वार कर दिया जिससे उसे गंभीर चोट आई  और लुटरे व्यापारी से नगदी ओर चांदी लूट कर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी पुलिस कप्तान अभिषेक तिवारी, एडिशनल एसपी सुनील पाटीदार दल बल सहित मौके पर पहुंचे और पीड़ित से पूछताछ कर जानकारी जुटाई जा रही है। तथा पुलिस के द्वारा आसपास के क्षेत्रों में नाकाबंदी कर कर तलाशी की जा रही है।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |