Saturday, 10 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि | धूमधाम से मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी | प्रशासनिक फेरबदल एसडीएम तनुश्री मीणा को बालाघाट सीईओ की कमान |

इंदौर मे फहराया अलीराजपुर का झंडा
05, Feb 2024 2 years ago

image

बिरसा मुंडा क्रिकेट लीग सीजन 2 का ख़िताब जायस 11 ने किया अपने नाम

माही की गूंज, अलीराजपुर।

         बिरसा मुंडा क्रिकेट लीग सीजन 2 का आयोजन इंदौर स्थित अटल बिहारी वाजपेई ग्राउंड पर किया गया। जिसका प्रथम पुरुस्कार 1 लाख 11 हजार 111 रूपए और ट्रॉफी तो द्वितीय पुरुस्कार 55 हजार रुपए नगद राशी रखी गई थी। निर्धारित 32 आदिवासी क्षेत्रो की विधानसभा वार टीमों ने भाग लिया जिसमे इंदौर संभाग के साथ-साथ ग्वालियर, गुना से भी टीम ने भाग लिया था। लीग डॉ. निशांत खरे अध्यक्ष युवा आयोग मध्यप्रदेश शासन के संरक्षण मे सम्पन्न हुई। आदिवासियों और युवाओं के बीच लगातार सक्रिय डॉ. निशांत खरे पिछले दिनों हीं अलीराजपुर प्रीमियर लीग एपीएल 2024 के समापन समारोह मे आये थे और युवाओं को प्रोत्साहित कर राहुल चोगड़, संदीप डावर को किट बेग हेतु आर्थिक सहयोग भी उपलब्ध करवाया था।

          बिरसा लीग इंदौर मे अलीराजपुर जिले का प्रतिनिधित्व जयस 11 अलीराजपुर ने किया, जिसमे नितेश अलावा कप्तान के नेतृत्व मे 15 सदस्यीय टीम इंदौर पहुंची थी और शानदार प्रदर्शन किया। अलीराजपुर 11 ने लीग मैच मे मनावर, हॉटपिपला को एकतरफा मुकाबले मे हराया तो क़्वार्टर फाइनल सनावद से बड़े अंतराल से जीता, जिसमे राहुल चौगड़ मेन ऑफ़ द मैच रहे। सेमीफाइनल मुकाबला बागली देवास से हुआ जिसे 50 रनो से जयस 11 ने जीतकर फाइनल मे अपनी शानदार उपस्थिति दर्ज करवाई। फाइनल मुकाबला हॉस्टल कैम्पस इंदौर के मध्य मुख्य अतिथि डॉ. निशांत खरे और लक्ष्मण सिंह मरकाम अपर सचिव मध्यप्रदेश शासन की उपस्थिति मे सम्पन्न हुआ। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुऐ अलीराजपुर ने 84 रनो का लक्ष्य दिया था जिसका पीछा करते हुऐ हॉस्टल कैम्पस 43 रनो पर हीं सिमट गई।

इस तरह जयस 11 अलीराजपुर ने बिरसा लीग को अपने नाम किया। 

          अलीराजपुर की और से मेन ऑफ़ द सीरीज राहुल चोगड़ आलराउंडर प्रदर्शन कर, बेस्ट बल्लेबाज संदीप डावर, मेन ऑफ़ द मैच फाइनल प्रदीप डावर रहे। टीम मे नीलेश डावर, तरुण कटारा, आशीष रावत, रणजीत डावर, दिनेश पटेल, राहुल बघेल, खुमान नरगवा, प्लेइंग मे थे तो भारत चौहान, करण बघेल, राहुल चौहान, निलेश ओहरिया हिस्सा रहे।

         टूर्नामेंट के समापन मे टूर्नामेंट के संरक्षक निशांत खरे द्वारा अलीराजपुर टीम की जमकर तारीफ़ की और जिन दो खिलाड़ियों को मंच चाहिए उन्हें जल्दी हीं मंच उपलब्ध करवाने की बात कही व युवाओं को प्रोत्साहित किया। वही पुरुस्कार का वितरण विशेष अतिथि लक्ष्मण सिंह मरकाम और अन्य अतिथियों द्वारा किया गया।इंदौर जैसे महानगर मे ट्राइबल टूर्नामेंट मे अव्वल आने पर जयस 11 अलीराजपुर की इस ऐतिहासिक जीत से अलीराजपुर के क्रिकेट प्रेमियों मे ख़ुशी का माहौल है।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |