Saturday, 17 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

बड़े धूमधाम से मनाई जा रही है नवरात्रि | होनहार छात्र की मौत से गांव में शोक की लहर | असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि |

पिता की हत्‍या के आरोपी पुत्र को आंबुआ पुलिस ने किया गिरफ्तार
19, Oct 2020 5 years ago

image

माही की गूंज, अलीराजपुर

    विगत दिनों थाना आंबुआ क्षैत्रान्‍तर्गत ग्राम झिरण में घटित अंधेकत्‍ल का आंबुआ पुलिस के द्वारा पर्दाफाश कर पिता के हत्‍या के आरोपी पुत्र को गिरफ्तार किया गया है।  

 आंबुआ थाना  क्षैत्रान्‍तर्गत ग्राम झिरण के फरियादी किरगिया पिता खेलसिंह मावी भील, द्वारा सूचना दी कि, उसके पिता खेलसिंह की घर के आंगन में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा 14 अक्‍टूबर की रा‍त्रि में कुदाली से सिर में चोट पहुंचा कर हत्या कर दी है, जिसकी रिपोर्ट पर से थाना आम्बुआ में अपराध क्र. 172/020 धारा 302 भादवि का पंजीबद्ध कर घटना को अनुसंधान में लिया।

    घटना घर के आंगन में अज्ञात व्‍यक्ति के द्वारा किए जानें से आंबुआ पुलिस के द्वारा घटना के आरोपी को ज्ञात करनें के लिए घटना के हर पहलू पर गंभीरता से जांच की गई, जिसमें घटनास्थल के आसपास साक्षियों की तलाश के दौरान एक चश्मदीद साक्षी से पूछताछ के दौरान उसके द्वारा बताया कि, मृतक खेलसिंह के द्वारा खुद के पुत्र फरियादी/आरोपी किरगिया की पत्नि के साथ बुरी नीयत से हाथ पकडने की बात को लेकर फरियादी /आरोपी किरगिया परेशान था, जिसके चलते किरगिया ने कुदाली मारकर उसके पिता की हत्या कर दी, जिस पर आंबुआ पुलिस द्वारा 18 अक्‍टूबर को हत्या के आरोपी किरगिया उर्फ कलमसिंह को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्‍त की तथा आरोपी को पुलिस टीम के द्वारा मान्य न्यायालय में पेश किया गया, जिसे न्‍यायालय द्वारा न्‍यायिक अभिरक्षा में भेजनें के निर्देश दिए गए।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |