Thursday, 05 ,November 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

क्रेन की टक्कर से दो बैंक मैनेजरों की मौत | वायरल फीवर का प्रकोप, हाथ-पैर व जोड़ों के दर्द से परेशान ग्रामीण | सड़क हादसे के बाद व्यवस्था पर उठे सवाल, डेढ़ घंटे तक नहीं पहुंची 108 एंबुलेंस और पुलिस बल | भैस को लेकर पानी पिलाने गया पुत्र का दूसरे दिन तालाब के किनारे मिला शव | निर्मला भूरिया की मौजूदगी में खेड़ा-गलती बैराज की शुरुआत, सवाल भूमिपूजन के बाद निर्माण की रफ्तार क्या होगी? | बड़े धूमधाम से मनाई जा रही है नवरात्रि | होनहार छात्र की मौत से गांव में शोक की लहर | असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण |

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 32 वीं पुण्यतिथि पर भावुक हुए अजनार
21, May 2023 3 years ago

image

माही की गूंज, जोबट।

         भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी की 32 वीं पुण्यतिथि सादगी के साथ कांग्रेस कार्यालय जोबट मे भी मनाई गई। जिला महासचिव सुरपाल अजनार के नेतृत्व में आज कांग्रेस कार्यालय जोबट में श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर कांग्रेस जनों ने उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस मौके पर जिला महासचिव सुरपाल अजनार ने भी नमन आंखों से राजीव गांधी के चित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी, वहीं कांग्रेसजनों ने पूर्व प्रधानमंत्री के महत्वपूर्ण कार्यों को याद किया। साथ ही उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला महासचिव सुरपाल अजनार व जिला पंचायत सदस्य हजरी अजनार ने की। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी देश के सबसे युवा प्रधानमंत्री थे। उनके कार्यकाल में युवाओं को राजनीति में उंचाई पर पहुंचने का अवसर प्राप्त हुआ। देश के विकास के लिए उनके विजन ने देश को सूचना प्रौद्योगिकी, तकनीकी, कंप्यूटर के क्षेत्र में विश्व पटल पर स्थापित करने में सफलता पाई। पंचायती राज व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लिया। आज भी पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को पंचायती राज व्यवस्था का जनक माना जाता है।जिला महा सचिव सुरपाल अजनार ने कहा कि स्व. राजीव गांधी युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत रहे हैं। इस अवसर पर  जिलाध्यक्ष केसर सिंह डावर, जिला महासचिव सुरपाल अजनार, जिला पंचायत सदस्य हजरी अजनार, रघुनंदन शर्मा, मोहब्बत भाई मोरी, सरपंच बबलू भाई, कालू मेंडा, नान सिंह बघेल, जहूर भाई मोहम्मद, अरबाज खान, धीरज अजनार के साथ कई कांग्रेस जन इस अवसर पर मौके पर मौजूद रहे।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |