Tuesday, 20 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

सड़क हादसे के बाद व्यवस्था पर उठे सवाल, डेढ़ घंटे तक नहीं पहुंची 108 एंबुलेंस और पुलिस बल | भैस को लेकर पानी पिलाने गया पुत्र का दूसरे दिन तालाब के किनारे मिला शव | निर्मला भूरिया की मौजूदगी में खेड़ा-गलती बैराज की शुरुआत, सवाल भूमिपूजन के बाद निर्माण की रफ्तार क्या होगी? | बड़े धूमधाम से मनाई जा रही है नवरात्रि | होनहार छात्र की मौत से गांव में शोक की लहर | असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! |

पुलिस ने की अवैध शराब के विरूद्ध सख्‍त एवं प्रभावी कार्रवाई
16, Sep 2022 4 years ago

image

करीबन ढाई हजार लीटर अंग्रेजी शराब समेत चार वाहन किए जप्‍त

माही की गूंज, अलीराजपुर।

        पुलिस द्वारा अवैध शराब व्यवसाय में लिप्त असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर सूक्ष्‍मता से निगाह रखी जा रही थी। इसी क्रम में 15 सितम्बर से संपूर्ण जिलें में अवैध शराब के विरूद्ध सख्त एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुये अभियान चलाया गया। इसी तारतम्‍य में जिले के थाना अलीराजपुर, चांदपुर एवं कठिटवाडा क्षैत्रान्‍तर्गत बडी मात्रा में देशी/विदेशी शराब जप्‍त की जाकर आरोपियों को गिरफ्तार करने में अलीराजपुर को सफलता प्राप्त हुई है। 

        थाना अलीराजपुर पुलिस को अवैध शराब परिवहन होनें की सूचना पर पुलिस के द्वारा त्‍वरित कार्यवाही करते हुये वाहन की घेराबन्‍दी की गई। जिसके परिणामस्‍वरूप डोलामाईट फेक्ट्री के पास ग्राम रामसिह की चौकी स्थान पर से आरोपी बबलु पिता किशन निवासी रामसिह की चौकी द्वारा एक सफेद कलर की बोलेरो बिना न. प्लेट से अवैधरूप से 451.8 लीटर शराब किमती एक लाख 20 हजार 400 रुपए परिवहन कर ले जाई जा रही थी, जिसे गिरफ्तार कर बोलेरो वाहन किमती 6 लाख रू. का जप्त किया गया। 

        थाना चांदपुर क्षैत्रान्‍तर्गत बोकड़िया फाटा ग्राम चाँदपुर से हकु पिता रतु राठवा (27) नि. टिमला के द्वारा इनोवा कार क्र. जीजे 06 बीएल 6516 से 48 बल्क लीटर कुल किमती 64 हजार रूपए की अवैध रूप से परिवहन कर ले जाई जा रही थी, आरोपी को गिरफ्तार कर अवैध शराब एवं इनोवा कार 8 लाख रूपए जप्त की गई। 

        थाना कट्ठीवाड़ा क्षैत्रान्‍तर्गत सालमपुरा कदवाल रोड से चैकिंग के दौरान आरोपी रितिक पिता करणसिह बामनिया जाति भील (24) निवासी ग्राम बडीपोल थाना आजाद नगर एवं अनिल पिता रतनसिंह बामनिया जाति भील (21) निवासी ग्राम रठौडी के द्वारा सिल्वर कलर की बोलेरो मे अंग्रेजी शराब मात्रा 692.16 लीटर किमती 2 लाख 98 हजार 560 रूपये की अवैधरूप से परिवहन कर ले जाते हुये आरोपीगणों को गिरफतार कर बोलेरो वाहन किमंती 5 लाख रू. का जप्त किया गया।

        इस प्रकार जिलें में अवैध शराब के विरूद्ध प्रभावी एवं सख्त कार्यवाही करते हुये 50 प्रकरण दर्ज करते हुये आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से बडी मात्रा में लाखों रुपए की देशी/विदेशी शराब एवं लाखों रूपये के वाहन जप्त करनें में अलीराजपुर पुलिस को सफलता प्राप्त हुई है। 

        पुलिस अधीक्षक अलीराजपुर मनोज कुमार सिंह के ने बताया कि, अवैध शराब व्यवसाय में लिप्त असामाजिक तत्‍वों की हर गतिविधि पर लगातार नजर रखी जाकर विशेष अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रही है। आगे भी इसी प्रकार अवैध शराब व्यवसाय पर प्रभावी कार्यवाही जारी रहेगी।



माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |