Sunday, 18 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

बड़े धूमधाम से मनाई जा रही है नवरात्रि | होनहार छात्र की मौत से गांव में शोक की लहर | असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि |

घर में संदिग्ध अवस्था मे मिला महिला का शव, फैली सनसनी
05, Jul 2021 5 years ago

image

पति रात को खेत पर सोने गया था, माँ के नही उठने पर बच्चों ने बुलाया मकान मालिक को

माही की गूंज, रतलाम 

    जिले में मौत का सिलसिला रुकने का नाम नही ले रहा है एक बाद एक हत्या के मामले सामने आ रहे हैं। पुलिस भले ही इन हत्यारो को पडकने में कामयाब हो रही है लेकिन वर्दी का भय अपराधीयों में बिल्कुल समाप्त हो चुका है। रतलाम जिले के नामली में एक ओर महिला की लाश घर से बरामद हुई है महिला की मौत के पीछे के कारणों या उसकी हत्या होने की पूर्ण रूप से पुष्टि तो नही हुई है लेकिन महिला की लाश मिलने के बाद पूरे क्षेत्र में चर्चाओं का बाज़र गर्म हो गया है।

    रतलाम जिले के नामली में रविवार की सुबह एक महिला की लाश उसके घर में संदिग्ध अवस्था मिलने से सनसनी फैल गई। महिला अपने दो छोटे बच्चों के साथ अकेली थी, घटना की जानकारी उस वक्त लगी जब महिला के दोनों बच्चे मकान मालिक के पास गए और बताया कि, उनकी मां कुछ बोल नहीं रही है। मकान मालिक व आस-पास के लोगों ने जाकर देखा तो महिला बिस्तर पर बेसुद पड़ी थी जब जांच की तो पता चला कि, महिला की मौत हो चुकी थी। मृतक महिला का नाम आरती बताया जा रहा है। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि, शनिवार रात महिला घर पर बच्चों के साथ अकेली थी और पति खेत पर सोने गया था।

7 वर्ष पूर्व किया था प्रेम विवाह 

    मृतक महिला नामली में पति व दो बच्चों के साथ किराए के मकान में रहती थी। आरती ने रणजीत सिंह से सात वर्ष पहले प्रेम विवाह किया था जिससे दोनों के परिवार वाले उनसे नाराज थे इसलिए वो किराए का मकान में रहकर परिवार से अलग रहते थे। दोनों के दो बच्चे हैं जिनमें एक 6 वर्ष का व दूसरा  3 वर्ष का है। बीती रात आरती घर पर दोनों बच्चों के साथ अकेली थी। पति रणजीत खेत पर गया हुआ था सुबह जब बच्चों ने मकान मालिक को बताया कि, मां उठ नहीं रही है तब कहीं जाकर घटना के बारे में जानकारी लगी। पुलिस के साथ पहुंची फॉरेंसिंक एक्सर्ट्स की टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया है। फिलहाल पुलिस मृतका की पीएम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है प्रथम दृष्टिया मामला हत्या का लग रहा है जिसकी जांच जारी है।

महिला के दो मासूम बच्चे जो माँ के साथ घर मे सोए थे। 


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |