Tuesday, 05 ,August 2025
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

आखिर शिक्षा व्यवस्था की जड़े कमजोर की जिम्मेदारी किसकी... | मतदाता सूची पुनरीक्षण पर इतना बवाल...! आयोग जवाब दे... | एनआरबी ट्रांसपोर्ट पर माल गुम नहीं होता कर दिया जाता है...! | राजस्थान की घटना के बाद सक्रिय हुए ग्रामीण, जर्जर स्कूल भवन को लेकर दर्ज करवाई शिकायत | गौ सेवा सर्वोत्तम और परोपकार से बढ़कर कोई पुण्य नहीं होता है- शास्त्री जी | डा. का फर्जी स्थानांतरण आदेश का बड़ा मामला आया सामने | झाबुआ कलेक्टर के साथ हुई यह दुर्घटना सामान्य या षड्यंत्र...? | पुलिस व्यवस्था की खुली पोल, लाखों रुपए के इलेक्ट्रॉनिक सामान की हुए चोरी | उपराष्ट्रपति का इस्तीफाः असंतोष की शुरुआत या स्वास्थ्य का बहाना ...? | भाजपा अजजा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष की गाड़ी से बड़ी दुर्घटना, तीन जख्मी | मातृशक्ति महिला मंडल ने निकाली कावड़ यात्रा | हाउस सेरेमनी व शपथ विधि समारोह संपन्न | बड़े तालाब में डूबने से व्यक्ति की मौत | इरादे तो सैकड़ो बनते हैं बनकर टूट जाते हैं कावड़ वही उठाते हैं जिन्हें भोले बुलाते हैं | महिला एवं बाल विकास मंत्री ने हरिहर आश्रम में पार्थिव शिवलिंग का किया जलाभिषेक | गुजरात की घटना से सबक नहीं लिया तो यहां भी पड़ सकती हैं इंसानी जान खतरे में | सेवानिवृत्त शिक्षक विजयसिंह देवड़ा का आकस्मिक निधन | नशा मुक्ति जागरूकता रैली का आयोजन, निकली गई रैली | आरसीबी की जीत के बाद रजत पाटीदार ने आचार्य देवेंद्र शास्त्री का लिया आशीर्वाद | पीहर पक्ष के साथ लोटी कनक, सुसराल वालो पर करवाया प्रताड़ना का मामला दर्ज |

मुख्यमंत्री ने कोरोना नियंत्रण को लेकर जिले के प्रयासों की प्रशंसा की
20, May 2021 4 years ago

image

इन्दौर संभाग के विभिन्न जिलों के कलेक्टर एवं क्राइसेंस मेनेजमेंट समूह सदस्यों से की विडियो कॉन्फ्रेन्स से चर्चा
माही की गूंज, अलीराजपुर  
     मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को वीसी के माध्यम से इंदौर संभाग के विभिन्न जिला कलेक्टर व एसपी तथा सभी जिलो की संकट प्रबंधन समूह के सदस्यों से कोरोना संक्रमण की वर्तमान स्थिति और भविष्य की रूपरेखा के बारे में जानकारी ली। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने अलीराजपुर जिले में कोरोना के प्रभाव को रोकने के लिए किए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा की तथा उक्त प्रयासों को आगे भी निरंतर जारी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कोरेना संक्रमण की चैन को तोडने और जिले में प्रभावी कार्य क्रियान्वयन हेतु कोविड नर्व सिस्टम के माध्यम से कोविड नियंत्रण हेतु किए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा की। 
     अपने संबोधन में सीएम कहा, कोरोना पर नियंत्रण हेतु लगातार कार्य करने की आवश्यकता है। इसके लिए ग्राम, वार्ड एवं मंडलवार बनाई गई क्राइसेंस समिति सदस्यों के माध्यम से कोरोना नियंत्रण हेतु जागरूकता कार्य, सर्वे, समय पर इलाज तथा टीकाकरण को प्रभावी बनाते हुए कोरोना के प्रभाव को रोकने के कार्य को किया जाए। उन्होंने कोरोना को लेकर किसी भी स्तर पर लापरवाही अथवा कोताही नहीं बरतने की बात करते हुए स्वास्थ्य सेवाओं को प्रभावी बनाए रखने के निर्देश दिए। कोरोना कर्फ्यू का प्रभावी रूप से पालन सुनिचित कराए जाने के निर्देश दिए। श्री चौहान ने सामूहिक प्रयासों से कोरोना संक्रमण की चैन को तोडने की बात कहते हुए कोरोना टेस्टींग अधिक से अधिक एवं कील कोरोना सर्वे निरंतर जारी रखने के निर्देश भी दिए। आयुष्मान भारत योजना कार्ड पात्रताधारियों के कार्ड लगातार बनाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला मुख्यालय पर पोस्ट कोविड सेन्टर स्थापित करने, कोरोना की तीसरी संभावित लहर के मद्देनजर स्वास्थ्य सेवाओं और अन्य व्यवस्थाओं को सुदृढ करने संबंधित निर्दे भी दिए। उन्होनें कोरोना संक्रमण रोकने तथा व्यवस्थाओं को प्रभावी बनाने संबंधित आवश्यक दिषा निर्देश भी दिए। अलीराजपुर जिले में कोरेना संक्रमण की चैन को तोडने, कोरोना संक्रमण के प्रभाव को रोकने हेतु किये जा रहे प्रभावी प्रयासों के बारे में जानकारी कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्रीमती सुरभि गुप्ता ने दी। 
     श्रीमती गुप्ता ने जिले में संकट प्रबंधन समूह सदस्यों, जनप्रतिनिधिगण, प्रशासन, मीडिया, मैदानी अमले, आमजन सहित जिले के प्रत्येक व्यक्ति द्वारा कोरोना संक्रमण की चैन को तोडने हेतु किए गए प्रयासां के बारे में विस्तार से बताया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक विजय भागवानी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती संस्कृति जैन, अपर कलेक्टर सुरेश चन्द्र वर्मा, संकट प्रबंधन समूह के सदस्यगण नपा अलीराजपुर अध्यक्ष रितेश डावर, किशोर शाह, संजय माझी, दीपक दीक्षित सहित अन्य अधिकारीगण आदि उपस्थित थे। इस अवसर पर संकट प्रबंधन समूह के सदस्य किशोर शाह ने अलीराजपुर में चिकित्सकों की कमी दूर करने हेतु विशेष प्रयास तथा जोबट सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र को 100 बिस्तर का सिविल अस्पताल बनाए जाने की मांग रखी।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |