Thursday, 20 ,August 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

श्री सिद्धेश्वर महिला मंडल ने निकाली कावड़ यात्रा | हर घर तिरंगा अभियान के तहत् लायंस क्लब के तत्वाधान में निबन्ध प्रतियोगिता आयोजित | ट्रक की चपेट में आई बाईक 2 की दर्दनाक मौत | आर्यिका 105 श्री विनम्रज्योति माताजी का सल्लेखना पूर्वक उत्कृष्ट समाधि मरण | शहर में चोरों का आतंक, तीन घरों के ताले टूटे, एक से 2.60 लाख नकद और जेवरात चोरी | बैडमिंटन में दीपशिखा पंचाल का संभाग स्तर पर चयन | कुएं में डूबने से मौत | चोरों ने किया चोरी करने का प्रयास हुए नाकाम | श्री सांवरिया सेठ पैदल पालकी यात्रा का भव्य समापन | तारखेड़ी से लौट रहे युवक के साथ हुई लूट की वारदात, जांच में जुटी पुलिस | रातों रात गायब हुआ चालीस बाय चालीस का टीन शेड | इंद्रदेव को खुश करने के लिए मनाई उज्जैयिनी | रोहित हत्याकांड के 21 दिन बाद भी कानून का इंसाफ अधूरा | दस वर्ष के लंबे संघर्ष के बाद मिली सफलता, खनिज निरीक्षक के पद पर हुए चयनित | कनेक्शन काटने के नाम पर रिश्वत की मांग, शिकायत हुई तो फर्जी हस्ताक्षर कर लगा दिया आवेदन | सभी ग्राम पंचायत मे हुए ट्रांसफर तो परवाड़ा ग्राम पंचायत के सचिव का क्यों नहीं हुआ ट्रांसफर...! | संभागायुक्त ने किया कलेक्टर, जिला पंचायत, जोबट एसडीएम एवं तहसील कार्यालयों का निरीक्षण | अंतर-जिला वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश | अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, बड़ा हादसा टला | हत्या या आत्महत्या... |

बाईक या कार चला रहे है तो हो जाइए सावधान
25, Nov 2023 2 years ago

image

हेलमेट व सीट बेल्ट की अनिवार्यता के लिए अभियान शुरू

माही की गूंज, अलीराजपुर।

          उच्च न्यायालय जबलपुर के निर्देशों के पालन में पुरे मध्यप्रदेश में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाये जाने हेतु दो पहिया वाहन सवार द्वारा हेलमेट एवं चार पहिया वाहन चालकों द्वारा सीटबेल्ट धारण न करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध 20 नवंबर से 10 जनवरी तक विशेष अभियान संचालित किये जाने के सम्बंध मे पीटीआराई पुलिस मुख्यालय भोपाल व्दारा आदेशित किये जाने से जिला अलीराजपुर के समस्त थानो द्वारा भी उक्त अभियान के तहत शत प्रतिशत पालन कराने हेतु लगातार पूरे जिले में संचालित वाहन शोरुम, स्कुल / कॉलेज, होटल ढाबा रेस्टारेंट, हाट बाजार, बस स्टैण्ड आदि जगहों पर आम जन को सड़क सुरक्षा के प्रति और दो पहिया चालक व्दारा हेलमेट धारण करना व चार पहिया वाहन चालक व्दारा सीटबेल्ट लगाये जाने सम्बंधी प्रचार - प्रसार कर जागरुक किया जा रहा है। जिससे की सड़क दुर्घटनाओं मैं व पीड़ितों में कमी लायी जा सकेगी। साथ ही यातायात नियमो का पालन नही किये जाने पर हेलमेट व सीट बेल्ट धारण न करने वाले चालकों पर चालानी कार्यवाही की जा रही है। हेलमेट व सीट बेल्ट लगाकर चलने वाले वाहन चालकों को यातायात पुलिस अलीराजपुर द्वारा फुल देकर सम्मानित भी किया जा रहा है। उक्त अवधी के दौरान जिला अलीराजपुर के समस्त थानो व यातायात पुलिस अलीराजपुर के द्वारा हेलमेट न धारण करने वाले चालको के विरुध्द कुल चालान 173 बनाये जाकर समन शुल्क 51 हजार 900 रुपए एवं चार पहिया वाहन चालको व्दारा सीट बेल्ट न धारण करने पर कुल चालान 252 एवं समन शुल्क 1 लाख 26 हजार रुपए वसुल किया गया है।



माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |