Thursday, 20 ,August 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

श्री सिद्धेश्वर महिला मंडल ने निकाली कावड़ यात्रा | हर घर तिरंगा अभियान के तहत् लायंस क्लब के तत्वाधान में निबन्ध प्रतियोगिता आयोजित | ट्रक की चपेट में आई बाईक 2 की दर्दनाक मौत | आर्यिका 105 श्री विनम्रज्योति माताजी का सल्लेखना पूर्वक उत्कृष्ट समाधि मरण | शहर में चोरों का आतंक, तीन घरों के ताले टूटे, एक से 2.60 लाख नकद और जेवरात चोरी | बैडमिंटन में दीपशिखा पंचाल का संभाग स्तर पर चयन | कुएं में डूबने से मौत | चोरों ने किया चोरी करने का प्रयास हुए नाकाम | श्री सांवरिया सेठ पैदल पालकी यात्रा का भव्य समापन | तारखेड़ी से लौट रहे युवक के साथ हुई लूट की वारदात, जांच में जुटी पुलिस | रातों रात गायब हुआ चालीस बाय चालीस का टीन शेड | इंद्रदेव को खुश करने के लिए मनाई उज्जैयिनी | रोहित हत्याकांड के 21 दिन बाद भी कानून का इंसाफ अधूरा | दस वर्ष के लंबे संघर्ष के बाद मिली सफलता, खनिज निरीक्षक के पद पर हुए चयनित | कनेक्शन काटने के नाम पर रिश्वत की मांग, शिकायत हुई तो फर्जी हस्ताक्षर कर लगा दिया आवेदन | सभी ग्राम पंचायत मे हुए ट्रांसफर तो परवाड़ा ग्राम पंचायत के सचिव का क्यों नहीं हुआ ट्रांसफर...! | संभागायुक्त ने किया कलेक्टर, जिला पंचायत, जोबट एसडीएम एवं तहसील कार्यालयों का निरीक्षण | अंतर-जिला वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश | अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, बड़ा हादसा टला | हत्या या आत्महत्या... |

पुलिस के हत्थे चढा अंतर्राज्‍यीय वाहन चोर गिरोह, 11 दो पहिया वाहन किए जप्त
11, Jan 2024 2 years ago

image

माही की गूंज, अलीराजपुर।

      पुलिस अधीक्षक अलीराजपुर राजेश व्यास ने बताया कि, कोतवाली पुलिस को मुखबीर की सूचना पर अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह को गिरफ्तार करनें मे सफलता प्राप्त हुई है। कस्बा अलीराजपुर मे दो पहिया वाहन चोरी की लगातार वारदाते अज्ञात बदमाशों के द्वारा की जा रही थी, जो पुलिस के लिये लगातार चुनौती बना हुआ था। अज्ञात वाहन चोरी की वारदातों को लेकर पुलिस अधीक्षक अलीराजपुर के द्वारा अनुविभागीय अधिकरी पुलिस अलीराजपुर अश्विनी कुमार के नेतृत्व में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शिवराम के अधीनस्थ थाना कोतवाली की 2 अलग-अलग टीमें अज्ञात वाहन चोर गिरोह के धरपकड हेतु बनाई गई थी। दोनों पुलिस टीमें थाना प्रभारी निरीक्षक शिवराम के निर्देशन में गंभीरता से अज्ञात वाहन चोरी के आरोपियों की धरपकड हेतु मुखबीर लगाकर कार्यवाही कर रही थी, जिसके परिणामस्वरूप पुलिस टीम को अज्ञात वाहन चोरी के आरोपियों के बारे मे पता चला, जिस पर दिनांक 11 जनवरी 2024 को ग्राम चिचलगुडा से एक नाबालिग आरोपी एवं दूसरी टीम के द्वारा ग्राम घोघलपुर थाना सोण्डवा से 02 नाबालिग वाहन चोरी के आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। 

    पुलिस टीम के द्वारा गिरफतार तीनो नाबालिग से सख्ती से पूछताछ करनें पर पाया गया कि, इनके द्वारा बजाज प्लेटीना, हीरो स्पेलेण्डर, पेशन प्रो एचएफ डीलक्स इत्यादि कंपनियों की 7 वाहन चुराये गये थे, जिसमें से 4 वाहन कस्बा अलीराजपुर से माह जनवरी 2024 में ही चुराये गये थे, जिसमें थाना कोतवाली में अज्ञात आरोपी के विरूद्ध प्रकरण दर्ज किये गये थे एवं 4 वाहन गुजरात राज्य से चुराकर लाये गये थे। इस प्रकार कोतवाली पुलिस की दोनों टीमों के द्वारा कुल 11 दो पहिया वाहन कुल कीमती 7 लाख रूपये के बरामद करनें मे सफलता प्राप्त की है। तीनो नाबालिग आरोपियों को गिरफतार कर माननीय न्यायालय प्रस्तुत किया गया, जिस पर माननीय न्यायालय के द्वारा तीनो नाबालिग आरोपियों को बाल संरक्षण गृह भेज दिया गया।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |