Saturday, 20 ,June 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

अनाज व्यापारी की दुकान से दिन दहाड़े हुई लूट, सीसीटीवी कैमरे में कैद वारदात | 400 फीट खनन के बाद भी नहीं निकला पानी, बारहमासी जल के लिए उसी जगह फिर मशीन लगाकर करेंगे खनन | पुरषोत्तम मास में गौदान करने से वैकुंठ की प्राप्ति होती है- आचार्य शास्त्री | विकास से पहले विनाश…!! | पाटीदार समाज ने किया मुक्तिधाम का सौंदर्यीकरण | मां भद्रकाली माताजी मंदिर पर संपन्न हुई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक | अब स्वच्छता सर्वेक्षण में नगरपालिका की वाल पेंटिंग से पार पाने की फिसड्डी कवायद | जिला अभी भी उम्मीदो के सहारे टिका है, देखना है कलेक्टर श्री भरसट किस किनारे जा कर बैठते है | राजनीति में हिम्मत... और हिम्मत की राजनीति... | माही की गूंजः खबर का असर | सप्ताह में दो दिन मुख्यालय पर तो एक दिन रात्रि विश्राम के कलेक्टर के आदेश पर पटवारियों में हलचल...? | जिले के हर कस्बे में चल रहे फर्जी आरओ वाटर प्लांट या फिर वाटर चिलर...? पेयजल गुणवत्ता की कोई गारंटी नहीं | वाह रे... सिस्टम जिंदा को मृत बताया... | संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका | जन्मदिवस पर वर्षितप आराधकों को करवाये पारणें | जल जीवन जल मिशन में बनी पानी की टंकी में पानी ही नहीं पहुंचा | मासूम की हत्या और महिला पर जानलेवा हमले के एक सप्ताह बाद भी पुलिस के हाथ खाली | नगरपालिका ने खुद अतिक्रमण कर लाखों में बैच दी 52 गुमटियां | विडंबनाः झाबुआ जिले की भूमि पर बन रहा डेम, झाबुआ जिले की भूमि से ही काली मिट्टी ले जाकर किया जा रहा कार्य | आर्थिक संकट की आहट... या नाकामियों पर देशभक्ति का घूंघट...? |

प्रशासन ने मुक्त करवाई अतिक्रमण की हुई शासकीय भूमि
19, Dec 2020 5 years ago

image

माही की गूंज, बड़वानी

सेंधवा में मुक्त कराई गई लगभग 5 करोड की जमीन

     जिले में अवैध कब्जा धारियों से जमीन मुक्त कराने के अभियान के तहत आज सेंधवा के पुराने एबी रोड पर राजस्व विभाग द्वारा की गई कार्रवाई के दौरान 1359 वर्ग मीटर जमीन मुक्त कराई गई है।

     तहसीलदार सेंधवा एसआर यादव से प्राप्त जानकारी अनुसार की गई कार्रवाई के दौरान पुराने एबी रोड पर 23 दुकानदारों ने अपने दुकान को आगे बढ़ा कर शासकीय भूमि पर कब्जा कर लिया था। इन दुकानदारों से  1129 वर्ग मीटर शासकीय भूमि मुक्त कराई गई है  इस भूमि का बाजार मूल्य 2 करोड़ 43 लाख रुपए तथा नगर पालिका के स्वामित्व की दुकान पर बिना किसी दस्तावेज के संचालित होने वाले मनीबेन स्टूडियो को हटाकर 230 वर्ग मीटर भूमि मुक्त कराई गई है। इस भूमि का बाजार मूल्य 2 करोड़ 50 लाख रुपए आंका गया है। 


नोटिस मिलते ही कॉलोनाइजर ने शासकीय भूमि से हटाया अतिक्रमण

     जिले में चलाए जा रहे अवैध अतिक्रमण हटाओ मुहिम का सकारात्मक प्रभाव दिखाई देने लगा है। आज नोटिस मिलने पर बड़वानी के एक कॉलोनाइजर ने शासकीय भूमि पर किए अपने अतिक्रमण को स्वयं हटा लिया।

     तहसीलदार बड़वानी राजेश पाटीदार से प्राप्त जानकारी अनुसार डीआरपी लाइन बड़वानी के समीप अकाश नगर कॉलोनी के कॉलोनाइजर द्वारा नोटिस उपरांत लगभग आधा एकड़ जमीन पर किए हुए अपने अतिक्रमण को स्वेच्छा से हटा लिया गया है।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |