Wednesday, 25 ,November 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

माही नर्मदा मांगे खवासा क्षेत्र, धरना स्थगित | सरकार को तमाचाः पानी के लिए अनिश्चितकालीन धरना शुरू | क्या थान्दला विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी कलसिंह भाभर तय है..? | पंचायत में 3 लाख से अधिक की लागत वाला सार्वजनिक शौचालय बदहाल, आधा-अधूरा निर्माण कराए जाने के आरोप | क्रेन की टक्कर से दो बैंक मैनेजरों की मौत | वायरल फीवर का प्रकोप, हाथ-पैर व जोड़ों के दर्द से परेशान ग्रामीण | सड़क हादसे के बाद व्यवस्था पर उठे सवाल, डेढ़ घंटे तक नहीं पहुंची 108 एंबुलेंस और पुलिस बल | भैस को लेकर पानी पिलाने गया पुत्र का दूसरे दिन तालाब के किनारे मिला शव | निर्मला भूरिया की मौजूदगी में खेड़ा-गलती बैराज की शुरुआत, सवाल भूमिपूजन के बाद निर्माण की रफ्तार क्या होगी? | बड़े धूमधाम से मनाई जा रही है नवरात्रि | होनहार छात्र की मौत से गांव में शोक की लहर | असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत |

कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ से भेंटकर की चर्चा
20, Dec 2022 3 years ago

image

पटेल बंधुओ के नेतृत्व में पहुँचे थे कांग्रेसी कार्यकर्ता व पार्षदगण, 2023 के कैलेंडर का किया विमोचन

माही की गूंज, अलीराजपुर।

          कांग्रेस के प्रतिनिधि मंडल ने जिला कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष महेश पटेल एवं अलीराजपुर विधायक मुकेश पटेल के नेतृत्व में मंगलवार को भोपाल पहुंचकर मध्यप्रदेश विधानसभा सत्र के दूसरे दिन पूर्व मुख्यमंत्री एवं मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कमलनाथ से भेटकर चर्चा की। प्रतिनिधि मंडल ने कमलनाथ को जिले मे चल रहे भारी भ्रष्टाचार और धांधलीयों से अवगत करवाकर मामले को विधानसभा सत्र मे उठाने की मांग की। इस दौरान कमलनाथ ने जोबट विधानसभा क्षेत्र 2023 के कैलेंडर का विमोचन भी किया। इस अवसर पर पूर्व मंत्रीगण जयवर्धन सिंह, बाला बच्चन, सुरेंद्रसिंह बघेल, विधायक रवि जोशी, अलीराजपुर नपा अध्यक्ष सेना पटेल, कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष ओमप्रकाश राठौर, समस्त पार्षदगण सहित अलीराजपुर-जोबट क्षेत्र के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

जोबट विधानसभा के 20 हजार घरों तक पहुचेगा कैलेंडर 

        कांग्रेसी नेता महेश पटेल ने कमलनाथ को बताया कि, हर घर जननायक, हर घर कमलनाथ के फोटो पहुचाने के उद्देश्य से 2023 के कैलेंडर का प्रकाशन करवाया गया है, जो जोबट विधानसभा क्षेत्र के लगभग 20 हजार घरों तक पहुचाया जाएगा। कैलेंडर के माध्यम से जननायक बिरसा मुंडा व टंट्या मामा के फोटो घर-घर पहुंचाने पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने पटेल की जमकर प्रशंसा की। कैलेंडर विमोचन कार्यक्रम पश्चात महेश पटेल द्वारा जिले में हो रहे व्यापक भ्रष्टाचार के संबंध में दस्तावेजो के साथ कमलनाथ को शिकायत कर विधानसभा सत्र में प्रश्न लगाकर जांच की मांग की। पटेल ने उदयगढ़ कन्या छात्रवास की बालिकाओं के साथ हुई प्राचार्य और अधीक्षका द्वारा मारपीट और अभद्रता और गाली-गलोच करने के मामले से कमलनाथ को अवगत कराया गया। 

        कमलनाथ ने प्रतिनिधि मंडल को आश्वासन देते हुए कहा कि, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाई जाकर शीघ्र ही अलीराजपुर जिले का दौरा किया जाएगा। इस अवसर पर कांग्रेसी नेता समरथमल राठौड़, सुनील खेड़े, दिलीप पटेल, पुष्पराज पटेल, आकाश उपाध्याय, फिरोज खान, अजहर चंदेरी, सचिन राठौड़ आदी मौजूद थे।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |