Friday, 02 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि | धूमधाम से मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी | प्रशासनिक फेरबदल एसडीएम तनुश्री मीणा को बालाघाट सीईओ की कमान | श्री सिद्धेश्वर महिला मंडल ने निकाली कावड़ यात्रा | हर घर तिरंगा अभियान के तहत् लायंस क्लब के तत्वाधान में निबन्ध प्रतियोगिता आयोजित | ट्रक की चपेट में आई बाईक 2 की दर्दनाक मौत | आर्यिका 105 श्री विनम्रज्योति माताजी का सल्लेखना पूर्वक उत्कृष्ट समाधि मरण | शहर में चोरों का आतंक, तीन घरों के ताले टूटे, एक से 2.60 लाख नकद और जेवरात चोरी | बैडमिंटन में दीपशिखा पंचाल का संभाग स्तर पर चयन | कुएं में डूबने से मौत | चोरों ने किया चोरी करने का प्रयास हुए नाकाम | श्री सांवरिया सेठ पैदल पालकी यात्रा का भव्य समापन | तारखेड़ी से लौट रहे युवक के साथ हुई लूट की वारदात, जांच में जुटी पुलिस | रातों रात गायब हुआ चालीस बाय चालीस का टीन शेड |

संविदा स्वास्थ कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर
19, Dec 2022 3 years ago

image

नियमित चिकित्सक तथा कर्मचारियों ने मोर्चा संभाला

माही की गूंज, आम्बुआ।

        संविदा स्वास्थ कर्मी जो कि अपनी विभिन्न मांगों को लेकर संपूर्ण प्रदेश में हड़ताल पर है, इसी कड़ी में खण्ड चिकित्सालय आम्बुआ में कार्य क्षेत्र में कार्यरत कर्मचारी भी  विगत 3 दिनों से सूचना देकर हड़ताल पर है। जिस कारण स्वास्थ सेवाओं को सुचारू रूप से चलाए रखने हेतु नियमित चिकित्सक एवं कर्मचारियों ने मोर्चा संभाला हुआ है। ग्रामीण क्षेत्र की सेवाओं पर इसका असर पड़ रहा है।

          आम्बुआ संवाददाता को ब्लॉक मेडिकल अधिकारी आम्बुआ डॉ. श्री गीत वर्मा ने दूरभाष पर जानकारी देते हुए बताया कि, आम्बुआ खंड चिकित्सा क्षेत्र में लगभग 60 संविदा कर्मचारी कार्यरत है जो कि ज्ञापन के माध्यम से सूचना देकर विगत 3 दिनों से हड़ताल पर है। संविदा कर्मी प्रदेश सरकार के कैबिनेट स्तर पर 5 जून 2018 को पारित आदेश को लागू करने, कर्मचारियों को नियमित करने, कोरोना काल में कार्य कर चुके संविदा कर्मचारी जिन्हें नौकरी से निकाल दिया गया है उन्हें पुनः नौकरी में लेने आदि को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। स्वास्थ सेवाएं बाधित न हो इसलिए नियमित चिकित्सक एवं कर्मचारियों को सतत ड्यूटी देने हेतु लगाया गया है जो कि अपनी सेवाएं देकर बीमारों का इलाज कर रहे हैं। हालांकि ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यरत कर्मचारियों के हड़ताल पर होने के कारण ग्रामीण क्षेत्र की स्वास्थ सेवाएं प्रभावित हो रही है, जिनमें टीकाकरण आदि सम्मिलित है। हड़ताल कितने दिनों तक चलेगी यह शासन के द्वारा लिए जाने वाले निर्णय पर निर्भर रहेगा करेगा।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |