Sunday, 05 ,July 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

संभागायुक्त ने किया कलेक्टर, जिला पंचायत, जोबट एसडीएम एवं तहसील कार्यालयों का निरीक्षण | अंतर-जिला वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश | अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, बड़ा हादसा टला | हत्या या आत्महत्या... | कुएं से मिला देवर-भाभी का शव, दो दिन से थे लापता | 19 लाख की चोरी की घटना में पुलिस को मिली सफलता | अनाज व्यापारी की दुकान से दिन दहाड़े हुई लूट, सीसीटीवी कैमरे में कैद वारदात | 400 फीट खनन के बाद भी नहीं निकला पानी, बारहमासी जल के लिए उसी जगह फिर मशीन लगाकर करेंगे खनन | पुरषोत्तम मास में गौदान करने से वैकुंठ की प्राप्ति होती है- आचार्य शास्त्री | विकास से पहले विनाश…!! | पाटीदार समाज ने किया मुक्तिधाम का सौंदर्यीकरण | मां भद्रकाली माताजी मंदिर पर संपन्न हुई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक | अब स्वच्छता सर्वेक्षण में नगरपालिका की वाल पेंटिंग से पार पाने की फिसड्डी कवायद | जिला अभी भी उम्मीदो के सहारे टिका है, देखना है कलेक्टर श्री भरसट किस किनारे जा कर बैठते है | राजनीति में हिम्मत... और हिम्मत की राजनीति... | माही की गूंजः खबर का असर | सप्ताह में दो दिन मुख्यालय पर तो एक दिन रात्रि विश्राम के कलेक्टर के आदेश पर पटवारियों में हलचल...? | जिले के हर कस्बे में चल रहे फर्जी आरओ वाटर प्लांट या फिर वाटर चिलर...? पेयजल गुणवत्ता की कोई गारंटी नहीं | वाह रे... सिस्टम जिंदा को मृत बताया... | संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |

बाल शिव भक्त घर-घर हनुमान चालीसा कर सबकी प्रशंसा पा रहे
18, Jan 2024 2 years ago

image

माही की गूंज, आम्बुआ।

         इन दोनों संपूर्ण भारत के साथ मध्य प्रदेश के आदिवासी क्षेत्र अलीराजपुर जिले के छोटे से कस्बे में भी श्री राम लला विराजमान उत्सव के तहत विभिन्न आयोजन के साथ मोहल्ले में हनुमान चालीसा तथा सुंदरकांड  पाठ भी किए जा रहे हैं।

         आगामी 22 जनवरी को तीर्थ कोटी अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा की जा रही है उसके पूर्व स्थान स्थान पर धार्मिक वातावरण निर्मित करने के उद्देश्य से विभिन्न धार्मिक आयोजन किया जा रहे हैं। आम्बुआ जैसे छोटे कस्बे में भी विगत एक सप्ताह से विभिन्न आयोजन किए जा रहे हैं। इन आयोजनों में बाल शिव भक्तों के नन्हें हाथ भी लगे हुए हैं। श्री रामसेतु निर्माण में जिस तरह एक गिलहरी ने रेत मिट्टी डालने का काम किया था वैसे ही यह नन्हे शिव भक्त भी अपनी क्षमता अनुसार सहयोग कर रहे हैं। पूज्य गुरुदेव पंडित श्री प्रदीप मिश्रा से प्रेरणा प्राप्त नन्हे शिव भक्त इन दिनों घर-घर हनुमान चालीसा करने में जुटे हैं। अपने नित्य के खेलों तथा मोबाइल पर गेम खेलने या कार्टून देखने की बजाय प्रतिदिन शाम को वह शिव मंदिर में आरती पश्चात घरों में जाकर हनुमान चालीसा पाठ कर रहे हैं। इसी कड़ी में उन्होंने संकट मोचन दरबार आश्रम चौराहे के पास भी रात्रि में हनुमान चालीसा पाठ कर सबकी प्रशंसा पाई। आगामी 22 जनवरी तक इसी तरह के अनेक कार्यक्रमों में सहयोग करने हेतु कमर कसकर तैयार है उन्हें परिवार का भी सहयोग मिल रहा है।



माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |