Wednesday, 11 ,November 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

पंचायत में 3 लाख से अधिक की लागत वाला सार्वजनिक शौचालय बदहाल, आधा-अधूरा निर्माण कराए जाने के आरोप | क्रेन की टक्कर से दो बैंक मैनेजरों की मौत | वायरल फीवर का प्रकोप, हाथ-पैर व जोड़ों के दर्द से परेशान ग्रामीण | सड़क हादसे के बाद व्यवस्था पर उठे सवाल, डेढ़ घंटे तक नहीं पहुंची 108 एंबुलेंस और पुलिस बल | भैस को लेकर पानी पिलाने गया पुत्र का दूसरे दिन तालाब के किनारे मिला शव | निर्मला भूरिया की मौजूदगी में खेड़ा-गलती बैराज की शुरुआत, सवाल भूमिपूजन के बाद निर्माण की रफ्तार क्या होगी? | बड़े धूमधाम से मनाई जा रही है नवरात्रि | होनहार छात्र की मौत से गांव में शोक की लहर | असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं |

पिकअप में हो रहा था अवैध शराब का परिवहन, पुलिस ने धरदबोचा, लाखो की अवैध शराब बरामद
20, Aug 2023 3 years ago

image

माही की गूंज, उदयगढ़।

          उदयगढ़ थाना क्षेत्र में शुक्रवार-शनिवार रात्रि गस्त के दौरान पिपलिया तरफ से तेज गति से आ रही पिकअप को पुलिस द्वारा रोकने की कोशिश की तो पिकअप चालक बड़ी चतुराई से पिकअप लेकर भागने का प्रयास करते हुए खंडाला रोड मस्जिद के आगे भाग निकलने में सफल होने वाला था। पर थाना प्रभारी छगन सिंह बघेल ने चतुराई से तुरंत टीम को अलर्ट मोड में लाकर उसकी घेराबंदी की गई ताकि उस पिक अप का सही से पीछा कर जप्त किया जा सके। जब उसे पिकअप को घेराबंदी के माध्यम से पकड़ा गया तो वाहन चालक पिकअप वाहन को छोड़कर भागने में सफल रहा। थाना प्रभारी के द्वारा उक्त पिकअप वाहन को चेक किया गया तो उसमें माउंट की करीब 246 पेटी शराब पाया गया। उक्त वाहन को किसी अन्य वाहन के सहारे उस पिक अप को जप्त कर थाना परिसर उदयगढ़ में ले गए। पिकअप वाहन में माउंट 6000 सुपर स्ट्रांग बियर की 186 पेटी तथा अंग्रेजी शराब गोवा व्हिस्की की 60 पेटी पाई गई। शराब भरा वाहान पिकअप एमपी 45 जी 2765 को भी जप्त किया गया। चालक द्वारा किए गए अपराध धारा 34 (2) 36, 46 आबकारी एक्ट एक्ट के तहत पंजीकृत कर विवेचना में लिया गया। उक्त टीम में थाना प्रभारी छगन सिंह बघेल, सउनि ज्ञान सिंह, जानू सिंह गढ़वाल,भैरो सिंह भिंडे, रामवीर सेगर, प्रधान आरक्षक गरवरसिंह, आरक्षक मुनसिंह, मडिया तूफान, सैनिक धर्मेंद्र का सहयोग रहा।




माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |