Saturday, 17 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

बड़े धूमधाम से मनाई जा रही है नवरात्रि | होनहार छात्र की मौत से गांव में शोक की लहर | असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि |

पूर्व मंत्री और विधायक उमंग सिंघार के खिलाफ रेप व मारपीट समेत अन्य धाराओं में एफआईआर हुई दर्ज
21, Nov 2022 3 years ago

image

माही की गूंज, धार।

        कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और गुजरात चुनाव में सह प्रभारी, मध्य प्रदेश सरकार में पूर्व मंत्री और विधायक उमंग सिंघार के खिलाफ धार के नौगांव थाने मे रेप और मारपीट समेत अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। एफआईआर दर्ज कराने वाली महिला ने खुद को उमंग सिंघार की पत्नी बताया है। एफआईआर दर्ज होने के बाद से उमंग सिंघार गायब हैं। एफआईआर दर्ज कराने वाली महिला कांग्रेस नेत्री बताई जा रही है।

        कांग्रेस नेता उमंग सिंघार पर हुई एफआईआर के मामले में गुजरात दौरे पर गए गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा, कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और गुजरात चुनाव में सह प्रभारी, मध्य प्रदेश सरकार में पूर्व मंत्री और विधायक उमंग सिंघार के खिलाफ धार के नौगांव थाने में 38 वर्षीय एक विवाहित महिला ने दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 

        महिला ने आरोप लगाया है कि, पीडब्ल्यूडी कार्यालय के पीछे विधायक निवास में उमंग सिंघार ने नवंबर 2021 से लेकर 18 नवंबर 2022 के बीच दुष्कर्म और मारपीट कर अभद्र व्यवहार भी किया। महिला ने विधायक पर अप्राकृतिक कृत्य किए जाने का भी आरोप लगाया है। नौगांव पुलिस ने इन सभी आरोपों के आधार पर उमंग सिंघार के खिलाफ आइपीसी की धारा 376, 377 और 498 के तहत प्रकरण दर्ज किया। 

        जानकारी अनुसार रेप जैसे मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद उमंग सिंघार न धार में हैं न अपने विधानसभा क्षेत्र में है और न ही भोपाल में वह फोन भी नहीं उठा रहे हैं। गिरफ्तारी की आशंका से उमंग सिंघार गायब हो चुके हैं। उमंग सिंघार पहले भी विवादों में रह चुके हैं। भोपाल में हुए एक सुसाइड केस में भी उनका नाम सामने आया था उनके घर पर एक महिला ने सुसाइड किया था।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |