Saturday, 17 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

बड़े धूमधाम से मनाई जा रही है नवरात्रि | होनहार छात्र की मौत से गांव में शोक की लहर | असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि |

जमीन बंटवारे के बाद पावती के लिए रिश्वत लेना पटवारी को भारी पड़ा
12, Jul 2021 5 years ago

image

लोकायुक्त की कार्रवाई में रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ी गई पटवारी

माही की गूंज, रतलाम 

    जिले में कई विभागों के भ्रष्ट कर्मचारी लोकायुक्त पुलिस द्वारा धरे गए हैं। आज फिर लोकायुक्त पुलिस उज्जैन की टीम ने कस्तूरबा नगर से लगे टेलीफोन नगर में महिला पटवारी रचना गुप्ता को उनके निवास पर ही एक युवक से 5 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। कागजी कार्रवाई के बाद धारा 41 का नोटिस देकर पटवारी को छोड़ दिया गया।

    लोकायुक्त निरीक्षक बसन्त श्रीवास्तव ने बताया कि, फरियादी गोपाल गुर्जर निवासी ग्राम पलसोड़ी ने लोकायुक्त एसपी कार्यालय उज्जैन में शिकायत की थी कि, उनकी परिवारिक जमीन का बंटवारा हो गया है और पावती बनाने के लिए पटवारी रचना गुप्ता ने 10 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। पांच हजार रुपए 15 दिन पहले दे चुके हैं। वह 5 हजार रुपए की और मांग कर रही है, उसने पांच हजार रुपए लेकर सोमवार को अपने टेलीफोन नगर स्थित घर पर बुलाया था। सोमवार दोपहर करीब एक बजे दल पटवारी रचना गुप्ता के घर के पास पहुंचा तथा घेराबंदी की। गोपाल ने पटवारी रचना गुप्ता के घर की छत के बरामदे में पहुंच कर उन्हें रुपए दिए। रचना ने रुपए  पलंग पेटी पर रखवा दिए। इशारा मिलते ही दल के सदस्य वहां पहुंचे तथा पटवारी रचना गुप्ता को गिरफ्तार कर रिश्वत की राशि जब्त की।

    फरियादी गोपाल ने बताया कि, पटवारी करीब नौ माह से चक्कर लगवा रही थी तथा पावती बनाने के लिए रिश्वत मांग रही थी। आज पटवारी ने घर बुलाकर रुपए देने के लिए कहा था। पटवारी को उसने रुपए दिए तभी लोकायुक्त टीम के सदस्य पहुंचे तथा पटवारी को गिरफ्तार किया।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |