Wednesday, 14 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि | धूमधाम से मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी | प्रशासनिक फेरबदल एसडीएम तनुश्री मीणा को बालाघाट सीईओ की कमान |

कांग्रेस सम्मेलन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल
16, Dec 2022 3 years ago

image

माही की गूंज, बदनावर।

          20 दिसंबर से बदनावर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस द्वारा निकाली जा रही बदनावर बदलाव यात्रा की तैयारियों जोरो पर है। जिसके लिए कार्यकर्ताओं को जागरूक व सक्रिय करने के उद्देश्य से आज तिरुपति मैरिज गार्डन में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अतिथियों ने कहा कि, हमें कांग्रेस को मजबूत करने के लिए एकजुट होकर भाजपा का मुकाबला करना है। टिकट चाहे किसी को भी मिले, हमारा लक्ष्य है 2023 में बदनावर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी को विजय दिलाना।  इसी सिलसिले में इस यात्रा का आयोजन किया गया है। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कमलसिंह पटेल, निरंजनपालसिंह पंवार,  सुरेश पाटीदार, अभिषेक सिंह राठौर, टिंकू बना, आशीष भाकर, अभिषेक टल्ला मोदी आदि ने भी संबोधित किया।

          सम्मेलन में 500 से अधिक कार्यकर्ता शामिल हुए। सभी ने कांग्रेस को जिताने के लिए संकल्प लिया। बदनावर बदलाव यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कांग्रेस को मजबूत करने की बात कही।

          सम्मेलन में आईटी सेल के जिला अध्यक्ष अश्विन पाटीदार, जनपद सदस्य परितोष सिंह राठौर, बंजी बना, दिलीप निनामा, बलराम चौधरी, बबलू भाबर, चंदन भूरिया, पार्षद साजिद खान, जगदीश पाटीदार, हरीश मांगलिया, तिलगारा मंडल अध्यक्ष धनपालसिंह, अतुल बाफना, कृष्णा पंवार, उमेश पाटीदार, राहुल पाटीदार, उपसरपंच गोवर्धन पाटीदार समेत कई पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।

          संचालन बदनावर मंडलम अध्यक्ष कैलाश गुप्ता ने किया। आभार युवक कांग्रेस विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष कमलसिंह सिसोदिया ने माना। कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता संजू जाट कांग्रेस में शामिल हुए।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |