Monday, 19 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

निर्मला भूरिया की मौजूदगी में खेड़ा-गलती बैराज की शुरुआत, सवाल भूमिपूजन के बाद निर्माण की रफ्तार क्या होगी? | बड़े धूमधाम से मनाई जा रही है नवरात्रि | होनहार छात्र की मौत से गांव में शोक की लहर | असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन |

17 करोड रुपए की शासकीय राशि गबन मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, 5 आरोपी अभी भी फरार
06, Feb 2023 3 years ago

image

माही की गूंज, उदयगढ।

           उदयगढ खण्ड शिक्षा कार्यालय के अन्तर्गत हुए 17 करोड रुपए के शासकीय राशि गबन कांड मे 16 जुलाई 2020 को थाना उदयगढ मे एफआईआरदर्ज की गई थी। जिसमे मुख्य आरोपी लेखापाल रितुराज सोलंकी सहित करीब 14 अधिकारी एवं बाबुओं को आरोपी बनाया जाकर रितुराज सोलंकी, खुमानसिह भुरा, अशोक नीमा, बीपी पटेल, एमएल परमार, नवल सिह रावत, डॉ. सुरजसिह, हेतराम राजपूत सहित करीब आठ आरोपी को उदयगढ पुलिस ने समय-समय पर अपनी सजगता व कडी मेहनत के बाद गिरफ्तार किया। जिसमे एक आरोपी हेमराज राजपूत की कोरोना के चलते पुर्व मे मृत्यु हो गई। जबकि शेष 6 आरोपी 2 वर्ष से अधिक समय से फरार चल रहे है।जिसमे से उदयगढ पुलिस ने एक फरार आरोपी नवीन श्रीवास्तव को 5 फरवरी को मुखबिर की सुचना पर भोपाल के रीगल टाउन एरिया मे स्थित मनकामेश्वर मंदिर से करीब सुबह साढ़े 5 बजे गिरफ्तार किया। इन फरार आरोपी पर पुलिस अधीक्षक अलिराजपुर द्वारा 5/5 हजार रुपयो की राशि भी ईनाम बतौर घोषित की जा चुकी है।

           उक्त गिरफ्तार आरोपी नवीन श्रीवास्तव तत्कालीन खण्ड शिक्षा अधिकारी उदयगढ पर भी धारा 467, 468, 471, 120 बी, 201, 34 भादवि के तहत मामला दर्ज होकर करीब 2 वर्ष से पुलिस तलाश कर रही थी। और इन्होने भी 23 लाख रुपए का गबन किया है।

           उल्लेखनीय है कि, प्रकरण दर्ज के बाद अब तक  आरोपी नवीन श्रीवास्तव सहित 9 आरोपी गिरफ्तार हो चुके है। जबकि अभी भी करोडो रुपए शासकीय राशि गबन कांड के 5 आरोपी फरार चल रहे है। जिनमे तत्कालीन खण्ड शिक्षा अधिकारी आरकेएस तोमर, सेवानिवृत तत्कालीन खण्ड शिक्षा अधिकारी परमानन्द धाकड, तत्कालीन खण्ड शिक्षा अधिकारी डुगरसिह सोलंकी, तत्कालीन लेखापाल बीएल राव, सेवानिवृत उप कोषालय जोबट प्रभारी अधिकारी नरसिह भूरिया आदि अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दुर है।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |