Thursday, 05 ,November 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

क्रेन की टक्कर से दो बैंक मैनेजरों की मौत | वायरल फीवर का प्रकोप, हाथ-पैर व जोड़ों के दर्द से परेशान ग्रामीण | सड़क हादसे के बाद व्यवस्था पर उठे सवाल, डेढ़ घंटे तक नहीं पहुंची 108 एंबुलेंस और पुलिस बल | भैस को लेकर पानी पिलाने गया पुत्र का दूसरे दिन तालाब के किनारे मिला शव | निर्मला भूरिया की मौजूदगी में खेड़ा-गलती बैराज की शुरुआत, सवाल भूमिपूजन के बाद निर्माण की रफ्तार क्या होगी? | बड़े धूमधाम से मनाई जा रही है नवरात्रि | होनहार छात्र की मौत से गांव में शोक की लहर | असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण |

नाकोड़ा तीर्थ के लिए निकले थे, रास्ते में ही आ गई मौत
24, Jul 2021 5 years ago

image

दुर्घटना में पिता-पुत्र सहित तीन की मौत
माही की गूंज, रतलाम‌‌।
      गुरु पूर्णिमा के अवसर पर भक्तो का मंदिरों और गुरुदेव के स्थान पर जाने का तांता लगा रहता है। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर देव दर्शन के लिए नाकोड़ा तीर्थ जा रहे हैं रतलाम जिले के ताल के एक परिवार के दो लोगों तथा उनके एक साथी की शुक्रवार देर शाम उदयपुर-चित्तौड़गढ़ हाईवे पर कीर की चौकी के पास एक दुर्घटना में मौत हो गई‌। दुर्घटना में 32 वर्षीय मयंक आंचलिया तथा उनके सहयोगी वीरेंद्र धाकड़ की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि मयंक के बेटे भव्य ने उदयपुर में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। ताल निवासी मयंक आंचलिया अपने साथियों के साथ शुक्रवार को ताल से नाकोड़ा तीर्थ के लिए अलग-अलग गाड़ियों में रवाना हुए थे। 
      वल्लभ नगर थाना प्रभारी श्याम सिंह रत्नु ने बताया कि, कीर की चौकी के पास कार आगे चल रहे टैंकर से टकरा गई। भिड़ंत इतनी भीषण थी कि आगे से कार के परखच्चे उड़ गए तथा मयंक और उनके मित्र विपुल जो कि आगे बैठे हुए थे ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। गंभीर रूप से घायल मयंक के 8 वर्षीय पुत्र भव्य को इलाज के लिए उदयपुर ले जाया गया, जहां अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। घटना में शरद आंचलिया और कमल भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। ‌दोनों मृतकों के शव वल्लभनगर अस्पताल के पोस्टमार्टम कक्ष में रखे गए है, आज पोस्टमार्टम के बाद इन्हें ताल लाया जाएगा, जहा इनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। घटना की जानकारी मिलने पर ताल समेत समूचे क्षेत्र में शोक छा गया।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |