Friday, 16 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि | धूमधाम से मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी | प्रशासनिक फेरबदल एसडीएम तनुश्री मीणा को बालाघाट सीईओ की कमान |

अवैध शराब गाडी से यूवक की मौत के बाद शराब ठेकेदारों के विरुद्ध भील सेना ने खोला मोर्चा
24, Mar 2022 4 years ago

image

जिम्मेदार अवैध शराब माफिया पर कार्रवाई की मांग

माही की गूंज, अलीराजपुर। 

        जिले के सोंडवा थाना क्षेत्र मे शराब वाहन से राजू पिता प्रताप निवासी बेहड़वा की मौत के बाद जिले के शराब ठेकेदार के खिलाफ भील सेना संगठन ने मोर्चा खोल दिया है। भील सेना सूप्रीमो शंकर बामनिया, प्रदेश अध्यक्ष रमेश बधेल और भील सेना जिलाध्यक्ष चतरसिह मण्डलोई ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दोषी अवैध शराब ठैकेदार पर कार्रवाई की माग की है। वही कल से जिला मुख्यालय पर शराब ठेकेदार के खिलाफ आन्दोलन करने की बात कही है। 

        भील सेना सुप्रीमो शंकर बामनिया ने कहा कि, जब तक शराब माफिया पर कार्रवाई नही होती है तब तक शराब दूकानो के सामने धरना प्रदर्शन करते रहेगे।

 प्रशासन और आबकारी विभाग होगा जिम्मेदार

        भील सेना द्वारा जारी विज्ञप्ति में बताया कि, जिले में शराब माफियाओं के द्वारा पूरे जिले में माफिया राज चला रखा है। 2 दिन पहले जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देने के बाद भी शासन-प्रशासन और आबकारी विभाग जिले में अवैध शराब माफियाओं पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। जिसके कारण शराब माफियाओं ने प्रशासन और आबकारी विभाग के आंखों के सामने दिन और रात में शराब की सप्लाई ओर भी बड़ा दी है। सोंडवा में अवैध शराब माफिया के द्वारा उमराली से सोंडवा ले जाए जा रही मैक्स पिकअप वाहन शराब की गाड़ी ने एक युवक को रौंद दिया जिसके कारण उसकी मृत्यु हो गई। उक्त शराब का वाहन अलीराजपुर ठेकेदार का है जिसका कोई परमिट या डीपी नहीं थी। एक ओर आबकारी विभाग छोटे-मोटे ढाबे और दुकानों पर जाकर कार्रवाई कर अपनी पीठ थपथपा रहा है तो दूसरी ओर शराब माफिया गाड़ियों से शराब की सप्लाई कर रहे हैं। लेकिन प्रशासन और आबकारी विभाग का अमला इन पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। इसलिए भील सेना संगठन कल से जिले की शराब दुकानों के सामने टेंट लगाकर धरना प्रदर्शन करेगा। आदिवासी परिवार के बेटे को न्याय दिलाने के लिए और जो घायल हुए हैं उनके परिवार को उचित मुआवजे के लिए शराब ठेकेदार और शासन से मांग करते हैं कि, मृतक युवक के परिजनों को उचित मुआवजा दिया जाए नहीं तो भील सेना संगठन शराब की दुकान को नहीं चलने देगा।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |