Saturday, 10 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि | धूमधाम से मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी | प्रशासनिक फेरबदल एसडीएम तनुश्री मीणा को बालाघाट सीईओ की कमान |

लोक पर्व भगोरिया में शांति, सुरक्षा और सावधानी के लिए थाना प्रभारी ने दी समझाइश
Report By: फिरोज पठान 18, Mar 2024 2 years ago

image

माही की गूंज, नानपुर।

           शांति पूर्ण तरीके से भगोरिया और अन्य त्यौहार पर सुरक्षा, सावधानी तथा सहयोग हेतु थाना प्रभारी नानपुर मुकेश कनासिया ने पुलिस अधीक्षक के निर्देश अनुसार एवं एसडीओपी के मार्गदर्शन में लोक पर्व भगोरिया को सद्भावना पूर्वक मनाने की अपील आम जनता से की। भगोरिया में वाहन लेकर आने वाले निर्धारित स्थान पर ही वाहन पार्क करें। सड़क पर वाहन खड़े रखकर मार्ग अवरोध नहीं करें। भगोरिया में आने वाले किसी भी प्रकार का नशा नहीं करें।नशा करके भगोरिया में भ्रमण नहीं करें। झूला चकरी वाले विशेष सावधानी बरतें। भगोरिया मेले में आने वाले अपने कीमती आभूषण, मोबाइलआदि की स्वयं सुरक्षा करें तथा भीड़ भाड़ में अपने छोटे बच्चों का विशेष ख्याल रखें। भगोरिया मेले में किसी भी प्रकार के हथियार, लाठी, फालिया, तीर-कमान, बंदूक आदि नहीं लेकर आएं।  अनुमति के बगैर किसी भी प्रकार का फोटो या वीडियो नहीं बनाए और सोशल मीडिया में प्रसारित नहीं करें। कोई भी व्यक्ति लड़कियों एवं महिलाओं के साथ किसी भी प्रकार का अभद्र व्यवहार नहीं करें। किसी भी प्रकार की घटना दुर्घटना होने पर तत्काल पुलिस को सूचना देवें। सवारी वाहनों में निर्धारित संख्या से अधिक सवारी नहीं बेठावे। भगोरिया में वाहन लेकर आने वाले  निश्चित स्थान पर ही खड़े करें।भगदड़  की स्थिति निर्मित होने पर भीड़ से अलग होकर सड़क किनारे खड़े हो जावे। किसी के साथ धक्का मुक्ति नहीं करें। इसके साथ ही व्यापारी जनों से भी तय स्थान पर दुकान लगाने की बात की। ग्राम पंचायत द्वारा मेले स्थान सहित अन्य जगह पर पर्याप्त पेयजल उपलब्ध किए जाने को कहा। आम जनता को शांति, सुरक्षा, सावधानी तथा अपेक्षित सहयोग हेतु आव्हान किया।शांति समिति, ग्राम सुरक्षा समिति से सहयोग की अपेक्षा के निर्देश भी थाना प्रभारी द्वारा अपने स्टाफ के साथ कस्बे में भ्रमण कर दिए गए।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |