Thursday, 05 ,November 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

क्रेन की टक्कर से दो बैंक मैनेजरों की मौत | वायरल फीवर का प्रकोप, हाथ-पैर व जोड़ों के दर्द से परेशान ग्रामीण | सड़क हादसे के बाद व्यवस्था पर उठे सवाल, डेढ़ घंटे तक नहीं पहुंची 108 एंबुलेंस और पुलिस बल | भैस को लेकर पानी पिलाने गया पुत्र का दूसरे दिन तालाब के किनारे मिला शव | निर्मला भूरिया की मौजूदगी में खेड़ा-गलती बैराज की शुरुआत, सवाल भूमिपूजन के बाद निर्माण की रफ्तार क्या होगी? | बड़े धूमधाम से मनाई जा रही है नवरात्रि | होनहार छात्र की मौत से गांव में शोक की लहर | असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण |

नगर भ्रमण पर सुसज्जित पालकी में निकले सांवरिया सेठ
08, Sep 2023 3 years ago

image

इन्ददेव ने कि अगुवाई, यात्रा के पहले जोरदार बारीश से सड़के धुली

माही की गूंज, अमझेरा। विक्रमसिंह राठौर

          नगर में जन्माष्टमी के पावन पर्व पर गवली मोहल्ला स्थित श्री सांवरिया सेठ मंदिर से ब्रज युवा संगठन के द्वारा भगवान की बाल गोपाल स्वरूप में शोभायात्रा सुसज्जित पालकी मे धुमधाम और हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में समाज के युवाओं व युवतियों एवं महिलाओं के साथ वरिष्ठजन व जनप्रतिनिगिण सम्मिलीत हुए। पालकी निकलने के ठिक पहले इन्द्रदेव ने भगवान अगुवाई करते हुए जोरदार बारीश की जिससे सड़के पुरी तरह से धुल गई। भगवान की पालकी के आगे-आगे युवतियॉ व महिलाए डीजे के भक्ति गीत एवं ढोल पर गरबा नृत्य करते हुए चल रही थी। शोभायात्रा मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर मुख्य मार्ग से होते हुए बस स्टेण्ड पहुंची। जहॉ सभी के द्वारा जमकर गरबा नृत्य किया गया। जिसमें युवा एक जैसे केसरिया रंग के परिधानों एवं पगड़ी पहने दिखाई दिये। यात्रा श्रीराम चौक, तंबोली मोहल्ला, श्री चारभुजानाथ मार्ग होते हुए पुनः श्री सांवरिया सेठ मंदिर पहुंची।

मथुरा-वृन्दावन की तर्ज पर श्रीराम मंदिर में भगवान को राधा-कृष्ण के स्वरूप में सजाकर किया आकर्षक श्रंगार

          नगर में श्रीकृष्णजन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिसके तहत यहॉ के बस स्टेण्ड स्थित श्रीराम मंदिर में मथुरा-वृन्दावन की तर्ज पर भगवान राम और माता जानकी का राधा-कृष्ण के स्वरूप में आकर्षक श्रंगार किया गया, साथ ही मंदिर परिसर में स्थित चौक में पानी को रोककर उसमें फुलों से सुंदर रांगोली बनाई गई। रात के 12 बजते ही मंदिर के पट खोलकर भगवान की आरती उतारी गई तथा माखन-मिश्री व पंजेरी की प्रसादी का वितरण किया गया। भगवान के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन उमड़ पड़े। इसके साथ ही श्रीराम चौक स्थित श्रीराम लक्ष्मण मंदिर, श्री द्वारिकाधिश मदनमोहन मंदिर, हनुमान घाट स्थित श्री राधाकृष्ण मंदिर, तंबोली मोहल्ला स्थित श्री राधाकृष्ण मंदिर, हरि मंदिर, श्री सांवरिया सेठ मंदिर, श्री चारभुजानाथ मंदिर, नृसिंह मंदिर, नानाघाट श्री राम मंदिर, श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर, श्री कांतीधाम, शितलघाट स्थित श्री राधाकृष्ण मंदिर आदि मंदिरों में भगवान का नयनाभिराम श्रंगार कर प्रसादी का वितरण किया गया। इस मौके पर बस स्टेण्ड पर ग्राम पंचायत व नगरजनों के सहयोग से मटकी फोड़ कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमे छोटे बच्चों ने अपनी आंखो पर पट्टी बांधकर मटकी फोड़ी जिन्हे जनप्रतिनिधि शुभम दीक्षित के द्वारा नगद पुरूस्कार प्रदान किया गया। वहीं 20 फिट ऊंची दही माखन मटकी टांगी गई जिसे नृसिंह दल अखाड़े के सदस्यों के द्वारा प्रथम प्रयास में ही फोड़ दिया। इस पर उन्हे मटकी की पांच हजार पांच सौ नगद पुरूस्कार राशि प्रदान की गई। रितेश सोनी, अजय शर्मा के द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया।



माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |