Thursday, 09 ,July 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

सभी ग्राम पंचायत मे हुए ट्रांसफर तो परवाड़ा ग्राम पंचायत के सचिव का क्यों नहीं हुआ ट्रांसफर...! | संभागायुक्त ने किया कलेक्टर, जिला पंचायत, जोबट एसडीएम एवं तहसील कार्यालयों का निरीक्षण | अंतर-जिला वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश | अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, बड़ा हादसा टला | हत्या या आत्महत्या... | कुएं से मिला देवर-भाभी का शव, दो दिन से थे लापता | 19 लाख की चोरी की घटना में पुलिस को मिली सफलता | अनाज व्यापारी की दुकान से दिन दहाड़े हुई लूट, सीसीटीवी कैमरे में कैद वारदात | 400 फीट खनन के बाद भी नहीं निकला पानी, बारहमासी जल के लिए उसी जगह फिर मशीन लगाकर करेंगे खनन | पुरषोत्तम मास में गौदान करने से वैकुंठ की प्राप्ति होती है- आचार्य शास्त्री | विकास से पहले विनाश…!! | पाटीदार समाज ने किया मुक्तिधाम का सौंदर्यीकरण | मां भद्रकाली माताजी मंदिर पर संपन्न हुई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक | अब स्वच्छता सर्वेक्षण में नगरपालिका की वाल पेंटिंग से पार पाने की फिसड्डी कवायद | जिला अभी भी उम्मीदो के सहारे टिका है, देखना है कलेक्टर श्री भरसट किस किनारे जा कर बैठते है | राजनीति में हिम्मत... और हिम्मत की राजनीति... | माही की गूंजः खबर का असर | सप्ताह में दो दिन मुख्यालय पर तो एक दिन रात्रि विश्राम के कलेक्टर के आदेश पर पटवारियों में हलचल...? | जिले के हर कस्बे में चल रहे फर्जी आरओ वाटर प्लांट या फिर वाटर चिलर...? पेयजल गुणवत्ता की कोई गारंटी नहीं | वाह रे... सिस्टम जिंदा को मृत बताया... |

पुलिस ने की सक्रिय आरोपी के विरूद्ध की रासुका की कार्यवाही
28, Sep 2023 2 years ago

image

माही की गूंज, उदयगढ़।

          पुलिस अधीक्षक अलीराजपुर राजेश व्यास ने बताया कि, आगामी विधानसभा चुनाव 2023 के मद्देनजर रखते हुए विधानसभा चुनाव के पूर्व तैयारियों को ध्यान मे रखते हुये सक्रीय बदमाशों पर कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिये गये थे। जिसके परिप्रेक्ष्य मे अनुविभागीय अधिकारी पुलिस जोबट नीरज नामदेव के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी उदयगढ निरीक्षक सीएसबघेल के द्वारा थाना क्षेत्र के सक्रीय बदमाश रमेश पिता मानसिंह जाति मेहडा भील उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम बडी जुवारी का जो वर्ष 2012 में लगातार आपराधिक प्रवृतियों में लिप्त रहा है। आरोपी के विरुद्ध थाना उदयगढ कुल 7 अपराध पंजीबद्ध है। आरोपी रमेश अपने साथियों के साथ एकमत होकर आपराधिक घटनाएँ कारित कर, आम जनता के जान माल को नुकसान पहूंचाता है। आरोपी रमेश सामान्यत चौरी, लूट, अपहरण, बलात्कार, शराब तस्करी, घर मे घुसकर चोरी करना जैसे अपराधों में वांछित होकर उदयगढ एवं आम्बुआ थानाक्षेत्र के आसपास के स्थानों मे वारदातों को लगातार अंजाम देता रहा है। आरोपी रमेश के भय एवं आतंक के कारण आम जनता आरोपी रमेश के विरूध्द के थाने मे रिपोर्ट लिखवाने एवं न्यायालय मे गवाही देने से डरते है। आरोपी रमेश को कानून नाम का कोई डर नहीं होने के कारण आरोपी रमेश के विरूध्द राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (एनएसए) के तहत कार्यवाही हेतु प्रस्ताव तैयार कर पुलिस अधीक्षक अलीराजपुर द्वारा जिला दण्डाधिकारी अलीराजपुर को प्रेषित किया गया था, जिसस पर जिला दण्डाधिकारी अलीराजपुर के द्वारा आरोपी रमेश का गिरफ्तारी वारंट जारी कर, केन्द्रीय जेल उज्जैन दाखिल करने के आदेश पारित किया गया था।  

       उदयगढ पुलिस टीम के द्वारा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस जोबट नीरज नामदेव के मार्गदर्शन मे उदयगढ पुलिस टीम के द्वारा आरोपी रमेश को दिनांक 27 सितंबर को गिरफ्तार कर केन्द्रीय जेल उज्जैन दाखिल किया गया है।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |